-
Advertisement
मुकेश का आरोप- पंचायतों में Backdoor Entry की फिराक में जयराम सरकार
ऊना। नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री (Leader of Opposition Mukesh Agnihotri) ने जयराम सरकार को घेरा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कोरोना नहीं वर्कर मीटिंग सरकार की प्राथमिकता है। वहीं, पंचायतीराज चुनाव में देरी के लिए और पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पंचायतों में सरकार बैकडोर एंट्री (Backdoor Entry) की फिराक में है। वहीँ, मुकेश ने पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल (Former CM Prem Kumar Dhumal) के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि कोरोना (Corona) काल में हुए घोटाले की सारी तस्वीर साफ है तो पूर्व सीएम धूमल और क्या सबूत मांग रहे हैं। नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने ऊना में पत्रकारवार्ता में कहा कि वैश्विक महामारी के इस दौर में भी सरकार की प्राथमिकता कोरोना पर नियंत्रण करने की बजाय पार्टी वर्कर्स की मीटिंग करने की रही है। मुकेश ने कहा कि जो पैसा स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने पर खर्च किया जाना चाहिए था, सरकार उस पैसे को पार्टी कार्यक्रमों पर खर्च कर रही है। मुकेश ने कहा कि सरकार की नीतियों और खामियों के कारण ही प्रदेश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Corona Breaking: कांगड़ा में आंकड़ा 200 पहुंचा, आज एक मामला- चंबा में दो केस
पंचायतीराज के चुनाव समय पर करवाने की मांग
नेता विपक्ष ने पंचायतीराज के चुनाव समय पर करवाने की मांग उठाई और पंचायती चुनाव (Panchayat Election) में देरी के पीछे सरकार की मंशा पर भी सवाल उठाए। मुकेश ने कहा कि जब सरकार बिहार सहित अन्य राज्यों में उपचुनाव करवाने पर विचार कर रही है तो पंचायतीराज चुनाव ना करवाने के पीछे क्या कारण है। मुकेश ने कहा कि पंचायतों का कार्यकाल बढ़ाया नहीं जा सकता और अब सरकार की मंशा पंचायतों पर पिछले दरवाजों से काबिज होने की है। सरकार पंचायतों में अपने चहेतों को बतौर प्रशासक तैनात करना चाहती है।
यह भी पढ़ें: आशा कार्यकर्ताओं को July-August के लिए दो-दो हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि
जब आरोप बिल्कुल साफ तो धूमल किस बात का मांग रहे सबूत
पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल के बयान पर पलटवार करते हुए मुकेश ने कहा कि कोरोनाकाल में सरकार पर लगे घोटालों के आरोप बिलकुल साफ है और यह सब जनता के दरबार में है। इसके चलते बीजेपी अध्यक्ष ने इस्तीफा दिया है। मामला दर्ज होने के साथ साथ अधिकारी की गिरफ्तारी भी हुई है, लेकिन पूर्व सीएम धूमल इसके बावजूद भी कैसे सबूत (Evidence) मांग रहे हैं, यह उनकी समझ में नहीं आ रहा। मुकेश ने पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर केंद्र सरकार और बीजेपी (BJP) को आड़े हाथों लिया है। मुकेश ने कहा कि कांग्रेस (Congress) कार्यकाल में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर हो हल्ला करने वाले अब चुप क्यों हैं। वहीँ मुकेश ने प्रदेश सरकार के स्किल मैपिंग कार्यक्रम को लेकर सिर्फ टोटका करार दिया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…


