-
Advertisement
मुनीष लूथरा धर्मशाला व्यापार मंडल के नए प्रधान, शुभम बने कोषाध्यक्ष
Last Updated on January 9, 2022 by saroj patrwal
धर्मशाला। रविवार को धर्मशाला व्यापार मंडल (Dharamshala Vyapar Mandal) के चुनाव इलेक्शन समिति के अध्यक्ष शिव दत्त गुप्ता की अध्यक्षता में हुए। प्रधान की दावेदारी के लिए चार उम्मीदवार मैदान में उतरे थे, जिसमें मुनीष लूथरा (Munish Luthra) धर्मशाला व्यापार मंडल के नए प्रधान बने हैं। उन्होंने 97 मत हासिल किए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वियों में राजीव (Rajeev) और सुनीश मांटा को 80.80 मतों से संतोष करना पड़ा। उन्होंने दोनों उम्मीदवारों को कुल 17 मतों से शिकस्त दी, जबकि चौथे उम्मीदवार नगिद्र सलारिया को महज 29 मत हासिल हो पाए। प्रधान पद के लिए कुल 286 मत पड़े। धर्मशाला व्यापार मंडल के चुनाव (Election) के लिए प्रधान, सचिव व कोषाध्यक्ष पद के लिए सुबह नौ बजे से जोधामल सराय में मतदान शुरू हुआ। दोपहर दो बजे तक मतदान प्रक्रिया चली, जिसके बाद दोपहर बाद सायं तीन बजे मतों की गणना शुरू हुई।
यह भी पढ़ें: सीएम जयराम ठाकुर ने इनसे की निवेश करने की अपील, विकास में बटाएं हाथ
कोषाध्यक्ष (Treasurer) पद के लिए हुए चुनाव में शुभम विजयी रहे। शुभम ने 163 मत प्राप्त किए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार आकाश को 120 मत प्राप्त हुए और आकाश 43 मतों से पिछड़ गए। कोषाध्यक्ष पद के लिए कुल 286 मतों से दो मत नोटा (Nota), जबकि एक मत निरस्त हुआ। इसी प्रकार सचिव पद पर विभु विजयी घोषित किए गए। सचिव (Secretary) पद के लिए दो उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। विभु ने 154 मत हासिल किए, जबकि निराला को 131 मत ही प्राप्त हुए। निराला को 23 मतों से पिछड़ गए। सचिव पद के लिए हुए कुल मतदान में एक पद नोटा पड़ा। धर्मशाला व्यापार मंडल के रविवार को हुए चुनाव की घोषणा चुनाव समिति के पदाधिकारी शिव दत्त ने की। इस दौरान चुनाव समिति सदस्यों में अतुल भारद्वाज व अन्य मौजूद रहे।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group