-
Advertisement
Sirmaur: पुलिस ने चंद घंटों में गिरफ्तार किया बाइक चोर
नाहन। गुन्नूघाट पुलिस ने एक बाइक (Bilke) चोर को चंद घंटों में गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी से चोरी की गई बाइक भी बरामद कर ली है। आरोपी को गिऱफ्तार करने के बाद पुलिस (Police) अब इस मामले में आगामी कार्रवाई में जुट गई है। जानकारी के अनुसार सैनधार इलाके के महीपुर निवासी अश्वनी कुमार पुलिस थाना नाहन में शिकायत दर्ज करवाई थी कि यह अपनी बाइक 27 जुलाई को कारमल कान्वेंट स्कूल के पास खड़ा कर ड्यूटी कालाअंब निकल गया था।
यह भी पढ़ें: Una : ट्रक और बाइक की टक्कर में एक युवक की गई जान- एक PGI रेफर
जब वह 30 जुलाई को वापस आया तो उसे अपनी बाइक उस स्थान पर नहीं मिली। इसकी शिकायत अश्वनी ने पुलिस थाना नाहन में दी। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरीशुदा बाइक को नाहन (Nahan) में ही रहने वाले शिलाई के नाय़ा पंजौड़ निवासी कृष्ण लाल से बरामद की। लिहाजा, पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार (Arrest) कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि एसपी अजय कृष्ण शर्मा ने की है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

Tags

