-
Advertisement
Corona Update : चंबा में 12 नए मामले, धड़ोग से मंगला पहुंचा Virus, कुल आंकड़ा 3836
चंबा/नाहन। हिमाचल में कोरोना के मामले दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। जिला चंबा से कोरोना के नए 12 मामले सामने आए हैं वहीं देर रात सिरमौर जिला (Sirmaur District) से भी 8 नए केस आए हैं। चंबा जिला मुख्यालय के धड़ोग मोहल्ला की स्थिति ने जहां लोगों को चिंता में डाला है तो अब चुड़ी स्वास्थ्य खंड के तहत मंगला से कोरोना के 9 नए मामले सामने आए हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग तथा प्रशासन के सामने भी चुनौती खड़ी हो गई है। खास बात यह कि यह संक्रमण धड़ोग मोहल्ला से निकल कर मंगला पहुंचा है। चंबा जिला (Chamba District) के पैंडिंग 93 में 47 सैंपल की जांच में 12 नए मामलों की पुष्टि हुई है। इसमें मंगला से 68, 8 ,6, 47, 17 तथा 67 वर्षीय महिलाएं तथा 53, 35 तथा 38 वर्षीय पुरुष शामिल हैं। मंगला के सभी 9 संक्रमित धड़ोग के कोरोना वायरस संक्रमितों के प्राथमिक संपर्क में आए थे तथा होम क्वारंटाइन थे।
यह भी पढ़ें: Corona Update: पिछले 18 घंटे में 71 नए मामले, 24 ठीक- कुल आंकड़ा 3700 पार
इसके अलावा एनएचपीसी करियां में कार्यरत झारखंड से लौटे 41 वर्षीय पुरुष तथा 38 वर्षीय महिला संक्रमित पाई गई हैं। डलहौजी क्षेत्र की एक 35 वर्षीय महिला भी संक्रमित पाई गई है। जिले का स्वास्थ्य विभाग सभी संक्रमित लोगों को उपचार करने तथा इनके संपर्क में आए लोगों की जानकारी जुटा रहा है। उधर, जिले भर में अब कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या 168 हो चुकी है, जो एक्टिव हैं, वहीं 110 ठीक हो चुके हैं।

सिरमौर में 8 कोरोना पॉजिटिव, दो हुए ठीक
सिरमौर जिला (Sirmaur District) की बात करें तो यहां भेजे गए 217 सैंपल में से आठ कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं जिनकी रिपोर्ट देर रात आई है। कमरू निवासी 5 लोग जिनमें 44 साल के, 40 साल के, 52 साल के, 33 साल के और 48 साल के पुरुष शामिल हैं। इसके अलावा, सिरमौरी ताल के 33 वर्षीय पुरुष, पांवटा साहिब, हाउसिंग बोर्ड कालोनी के 54 वर्षीय पुरुष, पांवटा साहिब और बहराल के 43 वर्षीय पुरुष, पांवटा साहिब संक्रमित पाए गए हैं, वहीं दो लोग ठीक भी हुए हैं जिनमें 24 और 29 वर्षीय युवक शामिल हैं। इसी के साथ हिमाचल में कोरोना पॉजिटिव का कुल आंकड़ा 3836 पहुंच गया है। 1348 एक्टिव हैं और अब तक 2439 ठीक हुए हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


