-
Advertisement
माँ की ममता ! गाय ने सूअर को पिलाया दूध-Video देख हो जाएंगे भावुक
Viral Video : मां तो मां होती है,उसकी ममता के किस्से जितने देखें व सुने जाए कम हैं। आज हम आपको यहां एक मां की ममता से ही जुड़ा एक वीडियो दिखाने जा रहे हैं। जिसे देखकर आपका भी दिन बन जाएगा। हम बात कर रहे हैं गौ माता की। ऐसे ही गौ माता को पूजा नहीं जाता,कुछ तो कारण रहा होगा। हम जो वीडियो आपको दिखाने जा रहे हैं उसमें देखा जा सकता है कि गाय अपने बछड़े को नहीं बल्कि सूअर को अपना दूध पिला (Cow Fed Milk To Pig) रही है। अचंभित करने वाली बात तो ये है कि भूख से तड़प रहा सूअर बिना डरे गौ माता का दूध पी रहा है।
वीडियो में साफ दिख रहा है कि बीच सड़क पर गौ माता खड़ी हैं और एक सूअर खुशी-खुशी से गौ माता का दूध पी रहा है। गाय को सूअर अपनी मां समझ रहा है और आराम से बिना किसी डर के पेट भर रहा है। इस दौरान गाय भी एक मां की तरह व्यवहार करते हुए सूअर पर प्यार लुटा रही है। गाय की इस ममता को देख लोग भावुक होकर (Video) वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। वीडियो कब और कहा का है इसे लेकर कोई भी जानकारी उपलब्ध तो नहीं है लेकिन ये यूजर्स को काफी प्रभावित कर रहा है। खास बात ये ही किए गाय जिस तरह से सूअर पर ममता लूटा रही है उसने लोगों का दिल जीत लिया है।
-पंकज शर्मा

