-
Advertisement
भारत के 15वें उपराष्ट्रपति बने सीपी राधाकृष्णन, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दिलाई शपथ
CP Radhakrishnan Oath: सीपी राधाकृष्णन ने उपराष्ट्रपति की शपथ ले ली है। राधाकृष्णन देश के 15वें उपराष्ट्रपति बने हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु राधाकृष्णन को राष्ट्रपति भवन में उपराष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई। सीपी राधाकृष्णन ने मंगलवार को हुए उपराष्ट्रपति चुनाव में संयुक्त विपक्षी उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी को हराकर जीत हासिल की। राधाकृष्णन का कार्यकाल 11 सितंबर 2030 तक होगा। बता दें कि यह चुनाव पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के 21 जुलाई को अचानक इस्तीफे के बाद आयोजित किया गया था।
https://twitter.com/rashtrapatibhvn/status/1966359944841801940
पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भी रहे मौजूद
इस दौरान पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई राज्यों के सीएम शामिल हुए।पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, हामिद अंसारी और वेंकैया नायडू भी समारोह में पहुंचे। एनडीए उम्मीदवार राधाकृष्णन को मंगलवार को भारत के 15वें उपराष्ट्रपति के रूप में चुना गया। चुनाव के बाद राज्यसभा के महासचिव और निर्वाचन अधिकारी पीसी मोदी ने परिणाम घोषित करते हुए बताया कि 781 सांसदों में से 767 ने मतदान किया, जिससे 98.2 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ।
पंकज शर्मा

