-
Advertisement
पंखे से लटका मिला डाक कर्मी का शव, हरसर सब ब्रांच में था कार्यरत
Deadbody: रविन्द्र चौधरी/ जवाली। पुलिस थाना जवाली (Police Station Jawali) के अधीन हरसर बाजार के समीप किराए के मकान में रह रहे युवक की लाश ( Deadbody) फंदे से झूलती हुई पाई गई। युवक की पहचान अभिषेक कुमार (22) पुत्र मुकेश कुमार निवासी धमेटा के रूप में हुई है। अभिषेक कुमार पोस्ट आफिस की सब ब्रांच हरसर (Sub Branch Harsar) में कार्यरत था तथा समीप ही मकान में किराए पर रहता था। मंगलवार को अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar) ड्यूटी उपरांत रात को कमरे में चला गया तथा बुधवार को सुबह उसके परिजन उसको फोन करते रहे लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। इसके बाद उसके रिश्तेदार ने आकर देखा तो उसकी लाश चुन्नी से लटकी हुई थी। इसकी सूचना पुलिस थाना जवाली में दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा छानबीन शुरू की। फोरेंसिक टीम ने भी मौका पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं।
फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए
इस बारे में एसपी नूरपुर अशोक रतन (SP Nurpur Ashok Ratan)ने बताया कि हरसर में फंदे पर झूलते हुए अभिषेक कुमार का शव पाया गया है जिसको पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगा कि हत्या हुई है या आत्महत्या की गई है। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

