-
Advertisement
स्व वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण से पहले विवाद, रिज से सजावटी पेड़ गायब, सीएम बोले- जांच करवाएंगे
CM Sukhu: पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण से पहले विवाद खड़ा हो गया है। शिमला के रिज पर दौलत सिंह पार्क में लगा एक सजावटी हरा पेड़ के गायब हो गया है। रिज पर पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के ठीक सामने खड़ा यह सजावटी पेड़ जड़ समेत गायब हो गया। रिज मैदान पर रोजाना चहलकदमी करने वाले लोगों ने यहां से पेड़ गायब किए जाने पर सवाल उठाए हैं।
https://twitter.com/himachal_abhi/status/1975827177095717295
पेड़ को साथ लगते पार्क में शिफ्ट किया
कहा जा रहा है कि स्व वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के सामने आने के चलते इस पेड़ को हटाया गया है। हालांकि नगर निगम के अधिकारी इस पेड़ को साथ लगते पार्क में शिफ्ट करने की बात कर रहे हैं। सीएम सुखविंदर सिंह ने इस पेड़ को हटाए जाने को लेकर जांच करने की बात कही है। सीएम ने कहा कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है। यदि इस पेड़ को वहां से गायब किया गया है तो वह गलत बात है सरकार इसकी जांच करेगी।
उद्घाटन से पहले ही विवाद
बता दें शिमला के रिज मैदान पर दौलत सिंह पार्क है जहां पर सजावटी और चिनार के पेड़ लगाए गए हैं। इसी पार्क में स्व वीरभद्र सिंह की प्रतिमा भी लगाई गई है जिसका 13 अक्टूबर को उद्घाटन किया जाना है जिसमें प्रियंका गांधी के अलावा सभी बड़े नेता शामिल होंगे।लेकिन उद्घाटन से पहले ही विवाद खड़ा हो गया है।
संजू चौधरी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

