-
Advertisement
हिमाचल: ब्यास में पलटी महिला पर्यटकों की राफ्ट, दो की गई जान, चार घायल
कुल्लू। हिमाचल में साहसिक गतिविधियां कभी कभी जानलेवा भी हो जाती है। ऐसा ही एक मामला कुल्लू (Kullu) जिला से सामने आया है। यहां बाशिंग में महिला पर्यटकों (Women Tourist) से भरी राफ्ट (Raft) ब्यास नदी में पलट गई। इस हादसे में दो महिला पर्यटकों की मौत हो गई। जबकि चार अन्य महिलाएं घायल हो गई। घायलों को हादसे के बाद कुल्लू के क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं, मृतक महिलाओं की पहचान साकेश पत्नी रणवीर निवासी इंदौर, रुकैया पत्नी दाहोद, कॉटन ग्रीन 40003 महाराष्ट्र व घायल महिलाओं की पहचान मरियम पत्नी जैनुद्दीन इंदौर, नफीसा पत्नी फिरोज इंदौर, रसीदा पत्नी कुतबदीन तुरला इंदौर, तसनीम पत्नी खेरीवाला निवासी कौटनग्रीन 40003 महाराष्ट्र के रूम में हुई हैं।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: पंडोह डैम के पास झाड़ियों में मिला लापता व्यक्ति का शव, उच्च स्तरीय जांच की मांग
मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा आज करीब 12 बजे पेश आया। जब महाराष्ट्र और इंदौर की महिलाएं बबेली से राफ्ट में सवार होकर ब्यास नदी (Beas River) का आनंद ले रही थीं। बताया जा रहा है कि बाशिंग पहुंचने पर अचानक से राफ्ट पलट गई और महिलाएं पानी में बह गई। उसके बाद रेस्क्यू (Rescue) दल ने महिलाओं को पानी से बाहर निकाला। इस दौरान दो महिलाओं की हालत गंभीर हो गई। जिन्होंने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घायल महिलाओं में तीन की हालत स्थिर है जबकि एक की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं पुलिस ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है। राफ्ट में बैठी घायल महिलाओं से पुलिस बयान ले रही है और हादसे के क्या कारण रहे इसकी भी जांच शुरू कर दी गई है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…


