-
Advertisement
चि#ट्टा तस्करी मामले में एसबीआई का मैनेजर अरेस्ट,सिरमौर का रहने वाला है आरोपी
Himachal Police: हिमाचल में नशे के खिलाफ पुलिस एक्शन में है। कई बड़े तस्कर पुलिस की गिरफ्त में हैं। इतना ही नहीं कई सरकारी कर्मी में नशे के सामान के साथ पकड़े गए हैं। इसी बीच स्टेट बैक ऑफ इंडिया के एक फील्ड मैनेजर को पुलिस ने नशा तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया है। इस संबंध में शिमला जिला के जुब्बल पुलिस थाना में मामला दर्ज किया गया है।
अभी तक छह आरोपी पकड़े
जानकारी के अनुसार शिमला पुलिस ने अंतरराज्यीय नशा तस्करी नेटवर्क का खुलासा किया है। इस मामले में अब तक कुल छह आरोपियों को पकड़ा जा चुका हैस्टेट बैक ऑफ इंडिया ( एसबीआई) के एक फील्ड मैनेजर तरुण ठाकुर को गिरफ्तार किया है। सिरमौर जिले के राजगढ़ तहसील के चोगटाली गांव का निवासीतरुण ठाकुर वर्तमान में स्टेट बैक ऑफ इंडिया रोहड़ू में कार्यरत है।
ऑनलाइन पैसे के लेन-देन के प्रमाण मिले
पुलिस जांच में सामने आया कि तरुण ठाकुर चिट्टा की खरीद-फरोख्त में सक्रिय रूप से शामिल था। उसका सीधा संपर्क मुख्य सप्लायर पंजाब के अमृतसर के निवासी लुकास उर्फ लकी से था। पुलिस को इन दोनों के बीच ऑनलाइन पैसे के लेन-देन के प्रमाण मिले हैं, जो उनके अवैध नेटवर्क की पुष्टि करते हैं। इस मामले में अब तक कुल छह आरोपियों को पकड़ा जा चुका है। आरोपी तरुण ठाकुर को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा और पुलिस रिमांड मांगेगी। इस दौरान उससे पूछताछ करके पुलिस चिट्टा तस्करी में शामिल दूसरे लोगों तक पहुंचने का प्रयास करेगी।
संजू चौधरी

