-
Advertisement
फ्लाइट में मिला ‘हलवा पूरी छोले ,महिला बोली- मेरे खानदान में किसी को नहीं मिला ऐसा खाना
Viral News: हवाई यात्रा के दौरान यात्रियों की सबसे आम शिकायत यही होती है कि खाना अच्छा नहीं मिलता….. लेकिन यहां तो मामला कुछ और ही है….. दिल्ली से बाली जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट में इस बार देसी खाना परोसा गया । पुणे की एक महिला ने इसे लेकर एक पोस्ट शेयर किया है कि दिल्ली से बाली जा रही फ्लाइट में उन्हें खाने में “हलवा पूरी छोले” सर्व किया गया। प्रीति जैन नाम की इस महिला ने एक्स पर लिखा- दिल्ली से बाली जा रही Air India फ्लाइट में हलवा, पूरी और छोले खाने को मिले…उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा कि शायद उनके पूरे खानदान और दोस्ती के सर्कल में पहली बार किसी को फ्लाइट में ऐसा खाना मिला होगा। मेरे पति खाना देखकर हैरान रह गए और उन्होंने उसे नहीं खाया क्योंकि उन्हें ठंडी पूरियां इतनी पसंद नहीं हैं। हालांकि मैं थोड़ी खुश थी और मैंने उनका खाना भी खत्म कर दिया। वैसे, क्या किसी और को भी एयर इंडिया की फ्लाइट में ऐसा खाना परोसा गया है?”
First in my bloodline and probably even my entire friend बिरादरी to get halwa puri channa served as an in-flight meal 😭
This was on our Delhi to Bali flight. Husband was shocked to see the meal 🤣 and avoided because he doesn’t like thandi puris that much . I was kinda happy… pic.twitter.com/Vv7lyBpuVP— Priti Jain (@mepritijain) May 13, 2026
हलवा, पूरी और चना आमतौर पर त्योहारों के भोजन, मंदिर के प्रसाद और पारंपरिक भारतीय नाश्ते से जुड़ा होता है, इसलिए एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान में इसका दिखना कई लोगों आशचर्य जनक था। एक यूजर ने लिखा, “यह अब तक का सबसे भारतीय इन-फ्लाइट मील है।” दूसरे ने कहा, “सच कहूं तो, अगर मुझे फ्लाइट में यह मिल जाए तो मैं बहुत खुश हो जाऊंगी। तीसरे यूजर ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “बाली जाते समय हलवा पूरी चना खाना किसी सपने जैसा लगता है। एक और यूजर ने मजाक में लिखा-बाली जाने से पहले ही देसी आत्मा खुश हो गई होगी।
पंकज शर्मा
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

