-
Advertisement
हॉन्ग कॉन्ग में शुरू हुआ अनोखा बस टूअर, यात्रा के बजाय सोने आते हैं लोग
हॉन्ग कॉन्ग में एक अजीब तरह का बस टूर शुरू किया गया है। यह बस टूर “स्लीपिंग बस टूर” नाम से मशहूर है। इसमें लोग सोने के लिए टिकट खरीदते हैं। बस के अंदर आरामदायक सोने का माहौल बनाया गया है।
यह भी पढ़ें:ताजमहल ही नहीं दुनिया में और भी इमारतें हैं प्यार की निशानी, जानिए इनके बारे में
5 घंटे की इस बस यात्रा के लिए यात्री टिकट जरूर लेते हैं, लेकिन वे इसका उपयोग किसी गंतव्य तक पहुंचने के लिए नहीं बल्कि बस में सोने के लिए करते हैं। यह डबल डेकर बस 5 घंटे में 76 किलोमीटर चलती है और यात्री इस लंबी यात्रा के दौरान आराम से सोते रहते हैं। यह बस ऐसे लोगों को देखकर शुरू की गई है जो पब्लिक ट्रांसपोर्ट में आराम से सोते रहते हैं, जबकि रात में घर में आरामदायक बिस्तरों में वह नींद आने का घंटों इंतजार करते हैं। हफपोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक यह अजीब बस टूर शुरू करने वाली कंपनी उलू ट्रैवल्स के मार्केटिंग एंडबिजनेस

डेवलपमेंट मैनेजर केनेथ कोंग ने कहा कि जब वह नए बस टूर्स शुरू कर रहे थे तब उन्होंने अपने एक दोस्त की पोस्ट देखी, जिसमें उसने लिखा था कि वह तनाव के कारण रात में अच्छे से सो नहीं पाया। जिसके बाद में बस यात्रा के दौरान उसने अपनी नींद पूरी की। यहीं से उन्हें इस नए बस टूर का आइडिया मिला। इस बस में यात्रा करने के लिए टिकट की कीमतें 1,000 रूपये से 3,800 रूपये तक हैं। टिकट की कीमतें डेक और सीटों की स्थिति के आधार पर तय की गई हैं। बस में यात्री अच्छे से सो सकें, इसके लिए उन्हें आई मास्क और ईयर प्लग भी दिए जाते हैं। पिछले शनिवार से शुरू हुए स्लीपिंग बस टूर को लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। इसमें यात्रा करने के लिए लोग चप्पल पहनकर और अपने साथ कंबल-तकिए लेकर पहुंचे थे। 25 साल के एंसन कोंग ने बताया कि उसे नींद न आने की बीमारी है इसलि वह यहां इस बस में अपनी नींद पूरी करने के लिए आया है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page
