-
Advertisement
CM Sukhu ने त्रिवेणी संगम पर सपरिवार लगाई डुबकी, बोले- महाकुंभ हमारी संस्कति का परिचायक
CM Sukhu : प्रयागराज। हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu) ने आज प्रयागराज, महाकुंभ में त्रिवेणी संगम पर सपरिवार डुबकी लगाई। उन्होंने प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि व प्रदेशवासियों के लिए सुख, शांति एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। सीएम ने एक्स पर लिखा
अस तीरथपति देखि सुहावा।सुख सागर रघुवर सुख पावा।।
आज परिवार के साथ महाकुंभ त्रिवेणी संगम में स्नान कर समस्त प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की। त्रिवेणी सदियों से केवल एक जलधारा नहीं है। यह हमारी आस्था, परंपरा और समरसता का जीवंत प्रतीक है। यहां लहरें पूर्वजों की श्रद्धा, संकल्पों और सनातन मूल्यों की साक्षी हैं।पीढ़ियाँ बदलीं, समय आगे बढ़ा, पर इस पावन संगम ने हर युग में मानवता को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया है। प्रयाग महत्ता अडिग है, अनंत है। जय तीर्थराज प्रयाग।
https://twitter.com/SukhuSukhvinder/status/1894329907431260455
इससे पहले सीएम ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि महाकुंभ हमारी संस्कृति का परिचायक है, आस्था का केंद्र है। अपने परिवार के साथ महाकुंभ (Prayagraj Mahakumbh) में पवित्र स्नान करने का अवसर मिला। हम सब खुशी महसूस करते हैं। हिंदुस्तान की संस्कृति और हिंदुत्व विश्वविख्यात पहले से ही है। इतिहास के पन्ने पलट कर देखते हैं तो हमारी संस्कृति व संस्कार विश्वविख्यात है।
बीजेपी ने विदेश यात्रा पर कसा था तंज
सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू मालदीव की अपनी विदेश यात्रा के बारे में बीजेपी के आरोपों के बारे में पूछे जाने पर बिना जवाब दिए चले गए। दरअसल सीएम सुक्खू आज प्रयागराज महाकुंभ में परिवार सहित स्नान करने पहुंचे थे। इससे पहले ही वह बीती रात मालदीव (Maldive) की यात्रा से दिल्ली लौटे थे। बीजेपी (BJP) ने एक दिन पहले उनकी विदेश यात्रा पर तंज कसा था।
यह भी पढ़ें- मालदीव में छुट्टियां मना कर दिल्ली लौटे CM Sukhu, अब महाकुंभ में लगाएंगे डुबकी
-राहुल कुमार

