-
Advertisement
नहीं बोल पाता कोई भी इन तीन जगहों का नाम, आप भी करें ट्राई
दुनिया में बहुत सारी जगह ऐसी हैं, जिनका नाम अजीबो-गरीब होता है। कुछ जगह तो ऐसी हैं जिनका नाम लेते तो अक्सर लोग अटक जाते हैं। क्या आप जानते हैं कि दुनिया में कुछ जगहों के नाम काफी लंबे और अटपटे हैं। इन जगहों के नाम लेते अच्छे-अच्छों की जुबान टेढ़ी हो जाती है।
ये भी पढ़ें-इन जगहों पर नहीं मिलती भीड़-भाड़, यहां की शांति देती है सुकून
बता दें कि दुनिया में सबसे बड़े नाम की जगह न्यूजीलैंड (New zealand) में है। इस जगह का नाम 85 अक्षरों का है। वहीं, दुनिया की दूसरी लंबे नाम की जगह वेल्स (Wales) के उत्तर-पश्चिमी तट पर स्थित है। इस जगह का नाम 58 अक्षरों का है। जबकि, दुनिया की तीसरी लंबे नाम वाली जगह मैसाचुसेट्स के वेबस्टर (Webster) में स्थित एक झील है। इस झील का नाम 48 अक्षरों का है। तो आइए इन लंबे नामों के बारे में-
न्यूजीलैंड के इस हिल स्टेशन का नाम दुनिया में सबसे लंबा नाम है। इस जगह का नाम 85 अक्षरों का है। इस जगह का नाम लेते हर कोई अटक जाता है। इसका नाम Taumatawhakatangihangakoauauotamateapokaiwhenuakitanatahu है।

दुनिया की दूसरी लंबे नाम वाली जगह वेल्स में स्थित है। इस जगह का नाम 58 अक्षरों का है। ये जगह वेल्स के उत्तर-पश्चिमी तट पर Ynys Mn द्वीप पर स्थित है। इस गांव की आधिकारिक वेबसाइट का यूआरएल दुनिया में सबसे लंबा है। इसका नाम Llanfairpwllgwyngyllgogerychwyrndrobwllllantysiliogogogoch है। इस जगह को Llanfair PG (10 अक्षर), Llanfairpwll (12 अक्षर) और Llanfairpwllgwyngyll (20 अक्षर) के नाम से भी जाना जाता है।

वहीं, दुनिया की तीसरी लंबी जगह मैसाचुसेट्स के वेबस्टर में स्थित एक झील है। इस जगह का नाम 48 अक्षरों का है। इस जगह को वेबस्टर झील भी कहा जाता है। इस का नाम Chargoggagoggmanchauggagoggchaubunagungamaugg है। इस जगह को Chaubunagungamaug नाम से भी जाना जाता है।


