-
Advertisement
जिसने भी देखा वही बोला- ऐसे सिग्नेचर कौन करता है भाई, इसे कॉपी करना असंभव
दुनिया में हर किसी का सिग्नेचर अलग होता है। हममें से बहुत सारे लोग हैं जो अलग स्टाइल में सिग्नेचर करते हैं। कोई अपना पूरा नाम लिखता है तो कोई नाम के पहले अक्षर के साथ सरनेम लिखता है। लेकिन स्टाइल सब का जुदा- जुदा रहता है। याद किजिए अपना स्कूल टाइम जब सभी अपने सिग्नेचर करने की प्रैक्टिस करते थे। सब चाहते थे कि उसके सिग्नेचर दूसरों से अलग दिखे ताकि कोई कॉपी ना कर सके। आप सोच रहे होंगे कि आज सिग्नेचर की बात क्यों .. तो जनाब इसलिए कि इन दिनों सोशल मीडिया पर एक सिग्नेचर की फोटो काफी ज्यादा वायरल हो रही है। इस फोटो को देखने के बाद लोगों का दिमाग चकरा गया है। तस्वीर देखने के बाद लोगों का कहना है कि इसे कॉपी तो कतई नहीं किया जा सकता।
यह भी पढ़ें- रुस व यूक्रेन युद्ध के बीच अपने प्यार के पाने कीव से दिल्ली पहुंची युवती, एयरपोर्ट पर किया प्रपोज
https://twitter.com/rupin1992/status/1505528603924066306
वैसे आप को बता दें कि यह सिग्नेचर एक डॉक्टर का है, जो गुवाहटी मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल में कार्यरत हैं। सिग्नेचर को देखकर ऐसा लग रहा है कि जैसे डॉक्टर ने सिग्नेचर ना करके मोर बनाने की कोशिश की है। हालांकि इसे गौर से देखने के बाद पता चलता है कि इसके नीचे एक सील लगी है। अब सोशल मीडिया पर सिग्नेचर काफोटो वायरल होते ही कुछ लोग मजाक उड़ा रहे हैं और कुछ लोग मजेदार मीम्स भी बना रहे हैं। डॉक्टर के सिग्नेचर वाली तस्वीर आईपीएस रूपिन शर्मा ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर शेयर की है।

