-
Advertisement
एनआईटी में आउटसोर्स कर्मियों की कटी सैलरी तो मच गया बवाल, कामकाज हुआ ठप
पवन धीमान/हमीरपुर। एनआईटी हमीरपुर (NIT Hamirpur) में आउटसोर्स पर लगे हुए करीब 300 कर्मचारियों ने वेतन में कटौती करने पर हड़ताल ( Strike) कर दी है । कर्मचारियों का कहना है कि उनके वेतन में दस प्रतिशत की कटौती की गई है। जिसके चलते कर्मचारियों को अपना गुजर-बसर करना मुश्किल हो जाएगा। कर्मचारियों ने अपनी मांग को लेकर एनआईटी परिसर ( NIT Campus)में हड़ताल की और कामकाज पूरी तरह से ठप्प रहा। हड़ताली कर्मचारियों मेंबेलदार, सिक्योरिटी गार्ड व अन्य कर्मचारियों शामिल है। सभी कर्मचारियों ने एनआईटी के खिलाफ शांतिपूर्वक तरीके से प्रदर्शन किया और अपनी मांगों को मानने के लिए एनआईटी प्रबंधन से गुहार लगाई है।
यह भी पढ़ें:जिला परिषद कैडर कर्मचारियों को मिला पंचायत प्रधानों का मिला साथ, सरकार से की ये मांग
कर्मचारियों ने बताया कि वह बीते कई वर्षों से एनआईटी हमीरपुर में बतौर आउटसोर्स कर्मचारी सेवाएं दे रहे हैं। लेकिन इस बार उनके वेतन में 10 फीसदी की कटौती की गई है, जो कि गलत है।वहीं एनआईटी की आउटसोर्स कर्मचारी सुनीता ने बताया कि एनआईटी प्रबंधन ने उनकी सैलरी में ₹2000 की कटौती की है।

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी की रही है। लेकिन एनआईटी में उनकी सैलरी कम की जा रही है जो कि गलत है। उन्होंने एनआईटी प्रबंधन से मांग की है कि उनकी मांगों को जल्द माना जाए। नहीं तो वह इसकी शिकायत पीएमओ ऑफिस में करेंगे।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…

