-
Advertisement
हिमाचल उपचुनाव: कांग्रेस ने बदली रणनीति, सिद्धू और कन्हैया से अब परहेज
Last Updated on October 25, 2021 by admin
शिमला। हिमाचल (Himachal) उपचुनाव (By Election) में महज 5 दिन बच गए हैं। मगर उपचुनाव से ठीक पहले कांग्रेस (Congress) ने अपनी रणनीति में बदलाव किया है। प्रदेश कांग्रेस के नेता अब सिद्धू और कन्हैया कुमार को हिमाचल बुलाने से परहेज करने लगे हैं। मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस के प्रत्याशी उपचुनाव में दोनों स्टार प्रचारकों की मांग नहीं कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें:हिमाचल उपचुनाव: बीजेपी महिला मोर्चा ने 7 पदाधिकारियों को किया 6 वर्ष के लिए बाहर
कन्हैया और सिद्धू से तौबा
गौरतलब है कि पिछले दिनों प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी राजीव शुक्ला (Rajiv Shukla) उपचुनाव में प्रचार करने के लिए मंडी संसदीय क्षेत्र और फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में आए थे। कांग्रेस प्रभारी के साथ कन्हैया भी हिमाचल आए हुए थे। वे मंडी और फतेहपुर में मीडिया से मुखातिब भी हुए थे। इसके बाद कन्हैया कुमार के पूर्व में दिए गए बयानों को लेकर बीजेपी (BJP) नेताओं ने प्रदेश कांग्रेस को घेरना शुरू कर दिया। इसके साथ ही बीजेपी आईटी सेल ने कन्हैया कुमार जमकर निशाने साधे। जिसके चलते अब प्रदेश कांग्रेस के नेता और प्रत्याशी अब दोबारा उन्हें प्रचार के लिए बुलाने का साहस नहीं कर पा रहे हैं।
यह भी पढ़ें:हिमाचल उपचुनाव: अब कांग्रेस विधायक ने चुनाव आयोग को बता दिया BJP का एजेंट
बुलाने से कतरा रहे कांग्रेसी नेता
वहीं, पंजाब की राजनीति में उथल पुथल मचाने वाले नवजोत सिंह सिद्धू को भी प्रत्याशी नहीं बुलाना चाह रहे हैं। सिद्धू को स्टार प्रचारक की सूची में रखा गया है, लेकिन अभी तक किसी भी कांग्रेस प्रत्याशी ने उनको प्रचार के लिए नहीं बुलाया है। इस बाबत कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि प्रत्याशी सूची में शामिल जिन प्रचारकों की मांग करेंगे, उनको प्रचार करने के लिए बुलाया जाएगा।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page