-
Advertisement
अब बच्चे भी चला सकेंगे Instagram, जल्द आ रहा है नया वर्जन !
नई दिल्ली। फोटो-शेयरिंग ऐप इंस्टाग्राम (Instagram) में कुछ बदलाव होने वाला है। ये बदलाव उम्र सीमा से जुड़ा है। इंस्टाग्राम की मालिकाना कंपनी फेसबुक इसका नया वर्जन तैयार कर रही है, जो खासकर उन बच्चों के लिए होगा जिनकी उम्र 13 साल से कम है। यानी अब ऑफिशियली बच्चे भी इंस्टाग्राम का इस्तेमाल कर पाएंगे। ऐसा करके कंपनी अपने प्रोडक्ट की पहुंच आने वाली जेनरेशन तक ले जा रही है। गौर हो कि युवाओं के बीच पॉप्युलर इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करने या इस पर अकाउंट बनाने के लिए फिलहाल आपकी उम्र कम से कम 13 साल होनी जरूरी है। नए ऐप की घोषणा कंपनी ने इंटरनली कर दी है, हालांकि अभी इसे ऑफिशियली लॉन्च नहीं किया गया। कंपनी इंस्टाग्राम किड्स (Instagram Kids) नाम से ऐप ला सकती है।
यह भी पढ़ें: मम्मी की शादी में नन्ही गुड़िया ने मचाया ऐसा बवाल, आप भी देखिए ये Cute Video
फेसबुक स्पोक्सपर्सन (Facebook spokesperson) जोए ओसबर्न ने कहा, ‘अधिकतर बच्चे अपने मां-बाप से पूछ रहे हैं कि क्या वे उन ऐप्स का इस्तेमाल कर सकते हैं जिनसे वे अपने दोस्तों से जुड़े रह सकें? फिलहाल पेरेंट्स के पास बहुत ज्यादा विकल्प नहीं है इसलिए हम मैसेंजर किड्स की तरह इंस्टाग्राम के लिए एक नए प्रोडक्ट पर काम कर रहे हैं, जो बच्चों के लिए उपयुक्त होगा और पेरेंट्स उसे मैनेज कर सकेंगे।’

इससे पहले फेसबुक के मैसेजिंग ऐप का बच्चों के लिए बनाया गया वर्जन Messenger Kids भी लॉन्च हो चुका है। कंपनी ने इसे 75 से ज्यादा देशों में लॉन्च किया था। इसमें ढेर सारे पेरेंटल कंट्रोल्स दिए गए हैं। हालांकि हाल ही में इस ऐप में खामी का एक मामला सामने आया था, जहां बच्चे उन लोगों से भी चैट कर पा रहे थे जिन्हें पेरेंट्स ने अनुमति नहीं दी थी। इसे लेकर थोड़ा विवाद जरूर हुआ है लेकिन कंपनी इस पर काम कर रही है।
