-
Advertisement
टेंशन खत्म-अब ड्रोन पहुंचाएगा आपके घर दवाएं, 18 से होगा डिलीवरी का ट्रायल
कोरोना काल में एक बडी टेंशन खत्म होने जा रही है,आपको दवाओें के लिए शायद अब बाजार जाने की जरूरत ही ना पड़े। इसके लिए ड्रोन आ चुका है, जो आपके घर तक दवाओं (Medicines ) की डिलीवरी करेगा। इसे आधिकारिक तौर पर मंजूरी मिल चुकी है,18 तारीख से इसका बेंगलुरू (Bangalore) में ट्रायल शुरू होने जा रहा है। जहां इसका ट्रायल (Trial) होगा वह जगह बेंगलुरू से 80 किलोमीटर दूर है। इसकी शुरूआत तो पहले ही हो जाती लेकिन महामारी के चलते इसमें देरी हुई।
ये भी पढ़ेः ये है वो रेस्टोरेंट जहां बोलने पर है बैन-वजह है कुछ ऐसी
डीजीसीए (DGCA)के अनुसार ड्रोन 100 किलोमीटर की उड़ान भरेंगे। इसका छोटा वेरिएंट एक किलोग्राम वजन 15 किलोमीटर तक ले जा सकता है तो दूसरा वेरिएंट दो किलो वजन 12 किलोमीटर तक ले जाने में सक्षम बताया जा रहा है। इन दोनों की (Testing) टेस्टिंग 30-45 दिनों तक होती रहेगी। इसके लिए लक्ष्य 125 घंटे उडान भरने का रखा गया है। ट्रायल के बाद इसे समीक्षा के लिए अथॉरिटीज को सौंप दिया जाएगा। इस कंसोर्शियम में टीएएस के अलावा नारयाणा हेल्थ (Narayana Health) भी पार्टनर है, जो दवाओं की आपूर्ति करेंगे।

