-
Advertisement
मकान गिरने से मलबे में दबकर वृद्धा की मौत
हमीरपुर। जिले के भोरंज उपमण्डल के तहत लज्याणी गांव में रविवार को एक मकान के गिरने से (House Collapsed) उसमें रहने वाली वृद्ध महिला की मौत (Old Age Women Died) हो गई, जबकि उसके बेटे को ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया है।
भोरंज क्षेत्र में बीते दो दिन से मूसलाधार बारिश हो रही है। मकान ढहने से ब्राह्मी देवी पत्नी शकंर दास उम्र 75 वर्ष और उसका बेटा राकेश कुमार उम्र 45 वर्ष मलबे में दब गए। सूचना मिलते ही गांव के लोगों ने मलबे (Debris) से सबसे पहले राकेश को बाहर निकाला। उसके करीब 2 घंटे के बाद ब्राह्मी देवी को भी निकाला गया।
यह भी पढ़े:दगसेच में ढह गई पहाड़ी; शिमला-मटौर हाईवे बंद, 3 मकान, गौशाला जमींदोज
महिला को सिविल अस्पताल भोरंज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौके पर भोरंज विधायक सुरेश कुमार, एसडीएम संजय स्वरूप, पुलिस, फायर ब्रिगेड व अन्य कर्मचारी भी उपस्थित थे।

