-
Advertisement
15 अगस्त को सीएम कर्मचारियों के पक्ष में कर सकते हैं कई ऐलान
शिमला। स्वतंत्रता दिवस पर सीएम जयराम ठाकुर (CM Jairam Thakur) मुलाजिमों को तीन फीसदी महंगाई भत्ता (dearness allowance) जारी कर सकते हैं। वहीं सीएम इस मौके पर कर्मचारियों के लिए नए वेतनमान के एरियर की पहली किस्त देने की घोषणा भी कर सकते हैं। माना जा रहा है कि सोमवार को सीएम कर्मचारियों के लिए कई घोषणाएं कर सकते हैं। सीएम सिरमौर (Sirmour) के सराहां में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस बतौर चीफ गेस्ट ध्वजारोहण करेंगे।
यह भी पढ़ें:हिमाचल कैबिनेट: 152 स्टाफ नर्सों और 76 महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की भर्ती को मंजूरी
जैसा कि मालूम है कि विधानसभा चुनाव आने वाले हैं इसलिए कर्मचारियों को पूरी तरह से खुश करने का प्रयास किया जाएगा। माना जा रहा है कि सरकार कर्मचारियों का डीए बढ़ाकर 31 फीसदी से 34 फीसदी कर सकती है। रेगुलर कर्मचारियों (regular employees) को छठे वेतन आयोग की सिफारिशें के तहत नया वेतनमान दिया जा रहा है। यह एक जनवरी 2016 से लागू किया गया हैए जबकि इसे एक जनवरी 2022 से दिया गया है। वहीं एक जनवरी 2016 से देय एरियर के एक चौथाई हिस्से के भुगतान का भी ऐलान किया जा सकता है। स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के तहत रखे टीचरों को आश्वासन दिया गया था कि 15 अगस्त तक उनकी समस्या के समाधान का प्रयास किया जाएगा। माना जा रहा है कि 2555 टीचरों को रेगुलर करने की घोषणा हो सकती है। एनपीएस कर्मचारियों (NPS employees) के कई मुद्दों और आउटसोर्स कर्मियों पर भी कुछ घोषणाएं कर सकते हैं।
स्वतंत्रता दिवस पर सीएम जयराम ठाकुर मुलाजिमों को तीन फीसदी महंगाई भत्ता जारी कर सकते हैं। वहीं सीएम इस मौके पर कर्मचारियों के लिए नए वेतनमान के एरियर की पहली किस्त देने की घोषणा भी कर सकते हैं। माना जा रहा है कि सोमवार को सीएम कर्मचारियों के लिए कई घोषणाएं कर सकते हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


