-
Advertisement
नागपंचमी के दिन भैंसासुर बन कर भूसा खाता है ये शख्स
Last Updated on August 8, 2022 by sintu kumar
इस संसार में ऐसे लोग भी रहते हैं जिनकी अजीब सी आदतें (Habits) होती हैं। कभी ये आदमी कांच खाने लगते हैं तो लक्कड़-पत्थर भी खाते हैं। कभी एक साथ बहुत ज्यादा खाना खा लेते हैं तो कभी कुछ भी ग्रहण नहीं करते। कभी-कभी उक्त व्यक्ति अपनी इन आदतों को आस्थाओं से भी जोड़ देते हैं, जिस कारण उनकी खासी पब्लिसिटी (publicity) हो जाती है। अभी उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के महाराजगंज में एक व्यक्ति जानवरों की तरह घास-फूस खाता है। उसकी यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
यह भी पढ़ें- 75 साल बाद अपने परिवार से मिला शख्स, अब करतारपुर में होगी मुलाकात
बुद्धि राम (Budhi Ram) नामक उक्त शख्स उत्तर प्रदेश के महाराजगंज (Maharajganj) के कोल्हुई क्षेत्र का रहने वाला है। इसके बारे में यह चर्चा है कि है कि उक्त शख्स नागपंचमी वाले दिन भैंसासुर बन जाता है और पशुओं की तरह थाल में भूसा रखकर खाने लगता है। इस बार भी इस शख्स ने नागपंचमी वाले दिन थाल में भरकर जमकर भूसा खाया। बताया जा रहा है कि उक्त शख्स इसी तरह से कई सालों से भूसा खाता आ रहा है।
यह शख्स रोडवेज का सेवानिवृत्त कर्मचारी (retired roadways employee) है। जब वह पशुओं की तरह भूसा खाने लगता है तो लोगों की भीड़ एकत्र हो जाती है। इस बार जब नागपंचमी थी तो उसने जमकर घास खाया और मौजूद लोगों ने उसकी वीडियो बनाकर वायरल कर दी। तभी से यह व्यक्ति सोशल मीडिया पर चर्चाओं में है। वीडियो में देखा जा सकता है कि उक्त शख्स बड़े चाव से भूसा खा रहा है। जब नागपंचमी होती है तो बुद्धिराम अपने घर के बाहर बने मंदिर में पहुंचा जाता है और लोग उसको फूल की मालाएं (flower garlands) पहनाते हैं। इसके बाद भूसा और घास खाने का सिलसिला शुरू हो जाता है।
वहीं इस बारे में बुद्धिराम का कहना है कि उस पर पिछले 40-50 वर्षों से भैंसासुर सवार है। उसने बताया कि ऐसा हर 3 वर्ष में नागपंचमी (Nag Panchami) के दिन होता है। उन्होंने कहा कि वह बाकी दिन सामान्य लोगों की तरह जीवन व्यतीत करता हूं। नागपंचमी पर भी कुछ समय के लिए ऐसा होता है और फिर कुछ घंटों की पूजा के बाद वे सामान्य हो जाते हैं।