-
Advertisement
हिमाचल: खाई में लुढ़का ट्रक, एक की गई जान; तीन घायल- दो आईजीएमसी रेफर
Last Updated on July 23, 2022 by Vishal Rana
शिमला। हिमाचल की राजधानी शिमला (Shimla) में टमाटरों से भरा एक ट्रक (Truck) खाई में गिर गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि तीन लोगों इस हादसे में घायल हुए हैं। हादसा उपमंडल चौपाल (Chopal) के दवाड़ा में शनिवार देर शाम के समय हुआ है। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। वहीं घायलों को नेरवा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल में दर्दनाक हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, महिला की गई जान; दो घायल.
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार देर शाम को एक ट्रक में टमाटर लोड कर भराणू से विकासनगर सहारनपुर की तरफ जा रहा था। बताया जा रहा है कि भराणू से लगभग आठ किलोमीटर दुर दवाडा से कुछ दुरी पर सड़क धंसने से ट्रक खाई में जा गिरा। हादसे के समय ट्रक में चार लोग सवार थे। जिसमें से एक की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया और घायलों को खाई से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि हादसे में दो गंभीर घायलों को सिविल अस्पताल नेरवा में प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है। मृतक व्यक्ति की पहचान संजीव (35) पुत्र जीत राम जिला करनाल (हरियाणा) के रूप में हुई है। वहीं घायलों की पहचान मो शजाद अली (30) पुत्र मो सफी गांव भराणू तहसील नेरवा, राहुल (25) पुत्र सुभाष गांव सगीर तहसील जिला करनाल हरियाणा और संदीप (24) पुत्र जगदीश गांव सोगवा तहसील जिला करनाल हरियाणा के रूप में घायल हुए हैं। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।