-
Advertisement
हिमाचल: सरकारी नौकरी के लिए फर्जीवाड़ा- जन्मतिथि कम लिखवाकर हासिल कर ली नौकरी
सोलन। हिमाचल के सोलन (Solan) जिला में एक व्यक्ति ने अपनी जन्मतिथि से छेड़छाड़ कर सरकारी नौकरी (Govt Jobs) हासिल कर ली। व्यक्ति ने बिजली विभाग के टी मेट के पर पर लंबे समय तक नौकरी की और पेंशन (Pension) का हकदार ना होते हुए पेंशन लेता रहा। मामला पुलिस थाना अर्की के तहत सामने आया है। बताया जा रहा है कि बिजली विभाग में टी-मेट (T-Mate) कार्यरत एक कर्मचारी ने अपनी जन्मतिथि में फेर बदलकर विभाग को ना सिर्फ धोखा (Fraud) दिया, बल्कि ज्यादा समय तक नौकरी की। मामला की शिकायत मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़े:हिमाचल: शराबी नशे में पड़ोसी को बचे दिया मकान, पत्नी ने दर्ज करवाया धोखाधड़ी का मामला
अर्की पुलिस थाना (Arki Police Station) में दर्ज करवाई शिकायत में दुर्गा राम निवासी जोबड़ी अर्की ने बताया कि मानक चंद निवासी जोबड़ी विद्युत विभाग में टी-मेट के पद पर कार्यरत था। मानक चंद की जन्मतिथि ग्राम पंचायत सरली के रिकॉर्ड के अनुसार 2 मार्च, 1942 है, लेकिन मानक चंद ने अपनी सर्विस रिकॉर्ड में अपनी जन्मतिथि मार्च 1956 लिखवाई है। गलत जन्मतिथि के चलते ही मानक चंद ने बिजली विभाग (Electricity Department) में ज्यादा नौकरी की। उन्होंने बताया कि पेंशन का हकदार ना होते हुए पेंशन भी ली है। पुलिस को दी शिकायत में दुर्गा राम ने शिकायत की है कि मानक चंद ने अपनी जन्मतिथि में फेरबदल करके बिजली विभाग को धोखा देकर आर्थिक नुकसान पहुंचाया है। पुलिस ने इस मामले में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

