-
Advertisement
हिमाचल: नाले में गिरी अनियंत्रित कार, मां की मौत, बेटा, बहू और पोता घायल
Last Updated on December 16, 2021 by Vishal Rana
मंडी। हिमाचल के मंडी (Mandi) जिला में एक कार दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई। वहीं इस हादसे में मृतक महिला का बेटा, बहू और पोता गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसा (Accident) मंडी-पठानकोट नेशनल हाईवे पर मैगल के पास हुआ है। यहां एक कार अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। हादसा गुरुवार शाम करीब साढ़े तीन बजे का बताया जा रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि कार में सवार सभी लोग बल्ह क्षेत्र के बुराहली गांव के रहने वाले हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: रोहड़ू में सड़क हादसा, खाई में कार गिरने से एक की गई जान; दूसरा घायल
मिली जानकारी के अनुसार एक परिवार कार में सवार होकर पधर से अपने गांव बल्ह के बुलाहली वापस लौट रहे थे। मैगल में नाले के पास पहुंचते ही अचानक चालक ने कार पर से अपना नियंत्रण खो दिया जिसके बाद कार (Car) नाले में जा गिरी। इस हादसे में मृतक महिला की पहचान 55 वर्षीय द्रुमति देवी पत्नी बसंता राम गांव बुराहली डाकघर घाघणू के रूप में हुई है। जबकि घायलों में 32 वर्षीय रणजीत सिंह पुत्र बसंता राम, 25 वर्षीय मोनिका पत्नी रणजीत सिंह और 5 वर्षीय शिवांश पुत्र रणजीत सिंह निवासी गांव बुराहली डाकघर घाघणू शामिल हैं। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है जबकि घायलों का जोनल हास्पिटल मंडी (Mandi Hospital) में उपचार चल रहा है। उधर, डीएसपी हैडक्वार्टर राजेश ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण लापरवाही प्रतीत हो रही है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group