-
Advertisement
जोगिन्द्रनगर में हादसाः दोस्त के ससुराल आ रहे पंजाब के शख्स की गई जान
जोगिन्द्रनगर-सरकाघाट मार्ग पर मकरीडी के पास इनोवा कार हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में कार में सवार एक की मौत जबकि दो घायल है। घायलों को जोगिन्द्रनगर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें- हिमाचल में हादसाः खाई में गिरी कार निचार निवासी की गई जान, दो घायल
जानकारी के अनुसार पंजाब के मोहाली के गांव नाडा के रहने वाले तीन लोग संदीप, रितेश तथा सुखप्रीत इनोवा में जोगिन्द्रनगर आ रहे थे। जोगिन्द्रनगर के चेलंग में संदीप के ससुराल है। जैसे ही उनकी इनोवा कार रात 1:00 बजे के करीब मकरीडी के नागचला के पास पहुंची तो गहरी खाई में लुढ़क गई। इस हादसे में रितेश की मौत हो गई। सूचना मिले के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल संदीप व सुखप्रीत को जोगिन्द्रनगर अस्पताल पहुंचाया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को पीजीआई रेफर कर दिया गया है । पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


