-
Advertisement
पीएनबी ग्राहक ध्यान दें! अप्रैल से होने जा रहा है ये बदलाव-अभी से हो जाएं तैयार
आप पंजाब नेशनल बैंक के खाताधारक हैं तो आप बैंक में होने जा रहे बदलाव के बारे में जान लें। पीएनबी 4 अप्रैल 2022 से पॉजिटिव पे सिस्टम (Positive Pay System) लागू करने जा रहा है। बैंक की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक 4 अप्रैल से चेक भुगतान के लिए वेरिफिकेशन जरूरी होगा। इस नियम के बाद अगर कंफर्मेशन नहीं हुआ तो चेक वापस भी किया जा सकता है। बता दें कि इससे पहले बैंक ऑफ बड़ौदा ने 1 फरवरी 2022 से पीपीएस सिस्टम को लागू कर चुका है।
यह भी पढ़ें- Russia-Ukraine War: रसोई से लेकर मोबाइल तक आपकी जेब पर जंग का असर, जानिए कैसे
पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) की ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, 4 अप्रैल 2022 से पॉजिटिव पे सिस्टम प्रणाली लागू हो जाएगी। यदि ग्राहक बैंक ब्रांच या डिजिटल चैनल के जरिए 10 लाख और उससे ऊपर चेक जारी करते हैं तो कंफर्मेशन (Confirmation) अनिवार्य होगा। ग्राहकों को अकाउंट नंबर, चेक नंबर, चेक अल्फा, चेक डेट, चेक अमाउंट और लाभार्थी का नाम देना पड़ेगा। अधिक जानकारी के लिए PNB customers पीएनबी के ग्राहक इस नंबर 1800.103.2222 या 1800.180.2222 पर कॉल कर सकते हैं, या फिर बैंक की वेबसाइट पर विजिट कर जान सकते हैं।
पॉजिटिव पे सिस्टम एक प्रकार से (Fraud Detection Tool) फ्रॉड को पकड़ने वाला टूल है। इस सिस्टम के तहत कोई भी जब चेक जारी करेगा तो उसे अपने बैंक को पूरी डिटेल देनी होगी। इसमें चेक जारी करने वाले को इंटरनेट बैंकिंग, एटीएम या मोबाइल बैंकिंग (ATM or Mobile Banking) के जरिए इलेक्ट्रॉनिकली चेक की डेट, बेनेफिशियरी का नाम, अकाउंट नंबर, कुल अमाउंट और अन्य जरूरी जानकारी बैंक को देनी होगी। इस सिस्टम से चेक से पेमेंट जहां सुरक्षित होगा, वहीं क्लियरेंस में भी कम समय लगेगा। इसमें जारी किए गए फिजिकल चेक को एक जगह से दूसरी जगह घूमना नहीं पड़ता है। यह काफी आसान और सुरक्षित प्रोसेस है।

