-
Advertisement
हिमाचल: पुलिस ने थाने में बांड गाड़ी का किया चालान, व्यक्ति ने सरकार से मांगा इंसाफ
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में एक व्यक्ति ने कुल्लू जिला पुलिस पर बिना वजह गाड़ी बांड करने का आरोप लगाया है। व्यक्ति मोहम्मद रफीक का कहना है कि पुलिस द्वारा उसे बेवजह तंग किया जा रहा है। उसने बताया कि पुलिस ने पिछले पांच दिनों से उसकी गाड़ी बांड रखी है, जिस कारण उसका कामकाज प्रभावित हो रहा है।
ये भी पढ़ें-हिमाचल: कलयुगी बेटे ने दोस्तों के साथ मिलकर बाप की कर दी पिटाई, बनाया बंधक
मोहम्मद रफीक ने बताया कि 11 नवंबर, 2021 को पुलिस ने दोपहर 2 बजे के समय सरवरी में गाड़ी लेकर पुलिस थाने चलने को कहा। उसके बाद जब उसने पुलिस के जवानों को पुछा तो थाने में बता देंगे कहकर उसे थाने ले गए, जहां जाकर उसे पता चला कि पुलिस ने गाड़ी को बांड कर दिया है। जिसके बाद उसे पुलिस ने बताया कि उसने एक घोड़े को टक्कर मारी है और उस केस में गाड़ी बांड कर दी गई है। उसने बताया कि पुलिस ने उसे 11 नवंबर को रात 9 बजे तक थाने में बैठाकर रखा और मारपीट भी की।

मोहम्मद रफीक का कहना है कि उसने किसी घोड़े को टक्कर नहीं मारी है उसे बेवजह तंग किया जा रहा है। पुलिस द्वारा बार-बार घोड़े को टक्कर मारने की बात को कबूल करने के लिए दवाब बनाया जा रहा है। रफीक ने बताया कि उसकी गाड़ी की हैडलाइट का शीशा 2 महीने पहले उसके बेटे ने तोड़ा था। उसने कहा कि वह गरीब है और बड़ी मुश्किल से दो महीने पहले उसने मालवाहन गाड़ी ली है, लेकिन कुछ कारणों से वह उसकी रजिस्ट्रेशन नहीं करवा पाया है। रफीक ने बताया कि पुलिस ने 14 नवंबर को बांड गाड़ी का 7500 रुपये का चालान भेजा है। उसने कहा कि कुल्लू शहर व मनाली की तरफ सड़कों में कई सीसीटीवी कैमरे हैं, पुलिस 5 दिनों से घोड़े को मारने वाली गाड़ी का पता नहीं लगवा पाई है और उसे बिना वजह परेशान कर रही है। रफीक का कहना है कि उसको उसकी गाड़ी वापिस चाहिए। पिछले 5 दिनों से उसका काम बंद होने के कारण उसका काफी नुकसान हुआ है।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page



