-
Advertisement
Priyanka Chopra ने शेयर की Nick Jonas संग रोमांटिक पलों की फोटो, Lipstick का निशान बटोर रहा सुर्खियां
Last Updated on May 27, 2021 by
ये वो ऐक्ट्रेस है जिसने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक काम किया है। जी हम बात कर रहे हैं (Priyanka Chopra) प्रियंका चोपडा की, जिसने खुद को एक ग्लोबल स्टार के रूप में स्थापित किया है। प्रियंका ऐसी ऐक्ट्रेस हैं जो अपने काम के साथ अपनी पर्सनल लाइफ को भी एंजॉय करती हैं। वह अपने पति निक संग रोमांटिक होने का एक भी मौका हाथ से नहीं जाने देती। अब भी उन्होंने ऐसा ही कुछ किया है,आप स्वयं फोटो देखकर इस बात का अंदाज लगा सकते हैं। प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खास फोटो शेयर की है….फोटो चर्चा मे है
यह भी पढ़ें: जातिसूचक शब्द कहने पर ट्रोल हुए युविका-प्रिंस, वीडियो शेयर कर मांगी माफी
View this post on Instagram
फोटो के जरिए प्रियंका बता रही हैं वो अपने पति को कितना मिस कर रही हैं। फोटो देखकर पता चल रहा है कि ये निक और प्रियंका के रोमांटिक पलों (Romantic Moments) के दौरान की है। इस फोटो में सिर्फ निक जोनस (Nick Jonas) ही नजर आ रहे हैं लेकिन इस फोटो को जरा ध्यान से देखने पर कुछ खास दिखेगा। इसमें आप देख सकते हैं कि निक के कान के पास प्रियंका के किस का निशान है जो उनकी लिपस्टिक (Lipstick) से बना हुआ है। फोटो को शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, मेरी लिपस्टिक उसकी फीकी पड़ गई…मिस यू ऑलरेडी। प्रियंका की इस फोटो को फैंस काफी पसंद कर लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
View this post on Instagram
View this post on Instagram