-
Advertisement
हिमाचल: मुंगेरीलाल के सपने देख रही कांग्रेस, 2022 में बनेगी BJP की सरकार
Last Updated on November 25, 2021 by saroj patrwal
शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के पीटरहॉफ में बीजेपी का उपचुनाव में मिली हार को लेकर मंथन जारी है। बीजेपी मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने कहा कि बीजेपी उपचुनाव में भितरघात व अनुशासनहीनता करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने जा रही है। बीजेपी का कहना है कि इन बैठकों में हार के कारणों पर मंथन किया गया है। रणधीर शर्मा ने कहा कि कमियों में सुधार कर पार्टी दोबारा से सत्ता पर काबिज होगी।
यह भी पढ़ें: हिमाचल बीजेपी एक्सटेंडेड कोर ग्रुप की बैठक शुरू, अविनाश राय खन्ना बोले- इन मुद्दों पर होगा मंथन
रणधीर शर्मा ने बताया कि पार्टी बैठकों का दौर जारी है पिछले कल कोर कमेटी की बैठक हुई और गुरुवार सुबह से एक्सटेंडेड कोर ग्रुप की बैठक चल रही है। इसके बाद शुक्रवार को कार्यसमिति की बैठक होगी, जिसका उद्घाटन राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे। उन्होंने कहा कि क्रम के अनुसार यह बैठकें हो रही हैं, जिनमें पिछले कामों की समीक्षा और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई गई है। रणधीर ने कहा उपचुनाव के परिणाम आशा के अनुरूप नहीं रहे जिन पर समीक्षा हुई है। उन्होंने कहा कि बैठकों में अनेक विषय ध्यान में आये हैं। पार्टी कार्यकर्ता अति आत्मविश्वास में रहे, जोकि हार का कारण बना है। इसके साथ ही कांग्रेस को सहानुभूति का भी लाभ हुआ। उन्होंने कहा कि एक सीट को छोड़ कर सिमपेथी फेक्टर चुनावों में चला। कुछ सीटों पर व अनुसाशनहीनता के भी मामले सामने आए हैं।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: घोषणापत्र में किये वादे निभाये बीजेपी, नही तो 2022 में चुकानी पड़ेगी कीमत: HPCSOA
रणधीर शर्मा ने कहा कि महंगाई के कारण भी बीजेपी को नुकसान हुआ है। इन सभी को ध्यान में रखकर 2022 में मिशन रिपीट के लिए चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि अनुशासनहीनता को रोकने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। आगे केंद्र व प्रदेश सरकारों की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यक्रम शुरू किए जाएंगे। 27 दिसंबर को सरकार के 4 साल के कार्यकाल पूरा होने पर बड़ा कार्यक्रम किया जाएगा, जिसमे केंद्रीय नेता शामिल होंगे। इसके बाद प्रदेश में महासंपर्क अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि उपचुनाव के बाद कांग्रेस हवा में उड़ रही है, कांग्रेस के लिए दिल्ली अभी दूर है। कांग्रेस नेता मुंगेरी लाल के सपने देख रही है। कांग्रेस में सीएम के 12 से 13 दावेदार हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने इन चुनावों को गंभीरता से लिया है। समीक्षा के बाद पार्टी सुधार कर 2022 में प्रदेश में फिर से सरकार बनाएगी।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page