-
Advertisement

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत आ पहुंचे हैं हिमाचल, कुछ करने जा रहे हैं ऐसा-पढ़ें
Last Updated on December 16, 2021 by saroj patrwal
धर्मशाला। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ( RSS chief Mohan Bhagwat) तीन दिवसीय दौरे पर कांगड़ा एयरपोर्ट (Kangra Airport) पहुंचे। जिला कांगड़ा में मोहन भागवत तीन दिनों तक आरएसएस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से रू-ब-रू होंगे। मोहन भागवत का पूर्व सैनिकों से भी मिलने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचने पर मोहन भागवत ने मीडिया से दूरी बनाई रखी। मोहन भागवत ने विजय दिवस (Victory Day) पर सैनिकों और पूर्व सैनिकों को हार्दिक नमन और अभिनंदन की बात कही। 17 से 19 दिसंबर तक मोहन भागवत जिला में विभिन्न स्थानों पर आरएसएस कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और देश व प्रदेश की वर्तमान परिस्थितियों पर चर्चा करेंगे।
यह भी पढ़ें: सीएम जयराम बोले: पिछले 4 वर्षों में 1.54 लाख किसान परिवारों ने अपनाई प्राकृतिक खेती
20 दिसंबर को मोहन भागवत का वापसी का शेड्यूल निर्धारित है। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन भागवत के कार्यक्रम की जानकारी साझा करते हुए राष्ट्रीय सह प्रचार प्रमुख नरेंद्र ठाकुर (Narendra Thakur) ने कहा कि हिमाचल के चार दिन का प्रवास शुरू हुआ है। संघ सर संचालकों का लगातार हिमाचल में प्रवास होता रहा है। उन्होंने कहा कि 2009 के बाद भी लगातार सर संघ संचालक आते रहते हैं। उन्होंने कहा कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत गुरुवार शाम चिंतपूर्णी (Chintpurni) में रात्रि आरती में भाग लेंगे। वहीं, शुक्रवार को हिमाचल (Himachal) में संघ के कार्यों को लेकर समीक्षा करेंगे। वहीं, शनिवार को भी पूर्ण कालिक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की दो बैठकें होंगी। स्वर्ण जयंती विजय दिवस के उपलक्ष्य पर एक कार्यक्रम पीजी कालेज धर्मशाला के ऑडिटोरियम (Auditorium) में आयोजित किया जाएगा। वहीं, स्वयंसेवकों को लेकर भी एक संबोधन 19 को वर्चुअल रूप में आयोजित किया जाएगा। संघ में 1071 मंडल है, 308 बस्ती भी बनाई गई है। कांगड़ा में फिजिकल रूप से जुड़ेंगे और एक हज़ार से अधिक स्थानों डिजिटल रूप से जुड़ेंगे। आपको बताते चलें कि हिमाचल में 1100 शाखाएं हिमाचल प्रदेश में चल रही हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 2025 में सौ वर्ष होंगे, तो उसके लिए लक्ष्य रखा गया है कि कहां तक काम को पहुंचाना है। हर मंडल तक अपना काम पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। 2024 तक हर गांव व शहर तक संघ का मंडल शुरू किया जाएगा।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page