- Advertisement -
कांगड़ा काजोल चौहान। हिमाचल (Himachal) में चुनावी साल होने के चलते सर्दियों में राजनीति की गर्म हवाएं चलनी शुरू हो गई है। कुछ दिन पहले कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhwinder Singh Sukhu) दिल्ली गए थे, जिसको लेकर प्रदेश की सियासत भी गर्मा गई थी। खबर थी कि सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दिल्ली में बिसात बिछा रखी है और अपने साथ नौ विधायकों की टोली को लेकर हाईकमान पर दबाव बनाया जा रहा है कि या तो उन्हें प्रदेशाध्यक्ष की कुर्सी दे दी जाए या फिर नेता प्रतिपक्ष की जगह पर बिठाया जाए। अब लंबे समय के बाद सोशल मीडिया में सुखविंदर सिंह सुक्खू को प्रदेश कांग्रेस का फिर से प्रदेशाध्यक्ष बनने की बात आग की तरह फैल गई और चुनने पर बधाई दी जाने लगी।
इसके बाद सुखविंदर सिंह सुक्खू को आज सोशल मीडिया (Social Media) के सामने अपनी बात रखनी पड़ी। हालांकि ये बात मात्र अफवाह थी, लेकिन फिर भी सुखविंदर सिंह सुक्खू ने यह बात साफ की है कि वे हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व अन्य किसी पद की दौड़ में नहीं है। उन्होंने आगे लिखा है कि ष्कुछ स्वार्थी तत्व अफवाहें फैलाकर कांग्रेस आलाकमान के समक्ष गलत राजनीतिक तस्वीर पेश करना चाहते हैं। यह राजनीतिक विरोधियों की सुनियोजित साजिश का हिस्सा है। ऐसा कर स्वार्थी तत्व अपने हितों की पूर्ति करना चाह रहे हैं। मैं कांग्रेस पार्टी का सच्चा सिपाही हूं। जिसके साथ हाथ का निशान हैए वह हर उस कार्यकर्ताए पदाधिकारी व नेता के साथ हैं। मेरा कोई व्यक्तिगत एजेंडा नहीं।ष् ये सब बातें सुक्खू ने सोशल मीडिय़ा पर साझा की है और इस पूरे प्रकरण को साजिश करार दिया है।
- Advertisement -