-
Advertisement
सतीश कुमार को सौंपी एचआरटीसी कंडक्टर यूनियन की कमान
हमीरपुर। हिमाचल पथ परिवहन निगम कंडक्टर यूनियन (Himachal Road Transport Corporation Conductor Union) के चुनाव रविवार को हमीरपुर (Hamirpur) के एनजीओ भवन में हुए। चुनाव के लिए आयोजित हुई इस विशेष बैठक में प्रदेश भर के एचआरटीसी परिचालकों ने भाग लिया। परिचालकों ने सर्वसम्मति से सतीश कुमार को स्टेट एचआरटीसी कंडक्टर यूनियन का अध्यक्ष (President) नियुक्त किया है। वहीं उपाध्यक्ष की कमान सुरेश कुमार, विजय कुमार और राकेश ठाकुर को सौंपी गई। वहीं कंडक्टर यूनियन की बैठक में विनय कुमार को जिलाप्रधान नियुक्त किया गया है। साथ ही अरविंद कुमार को वरिष्ठ उपप्रधान की जिम्मेवारी सौंपी गई।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: दो विभागों के बीच लटका भोरंज खेल मैदान का निर्माण, एक साल बाद भी शुरू नहीं हुआ काम
इसके साथ ही सचिव राजेंद्र कुमार, सह सचिव संदीप कुमार, संदीप वशिष्ठ और बलवीर को बनाया गया। कोषाध्यक्ष की जिम्मेवारी विकेश कुमार और विनय कुमार को दी गई है। राकेश कुमार, सुभाष चंद और अशोक को सह कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसी तरह सलाहकार का दायित्व गोपाल चंद, सुमित कुमार और राजकुमार को सौंपा गया है। जसवीर पटियाल, कमलजीत और सुमित कुमार को कानूनी सलाहकार नियुक्त किया गया। संगठन सचिव की जिम्मेवारी बलराम, सूरज प्रकाश बलवीर सिंह और रवि कुमार सहित वीरेंद्र को सौंपी गई। रवि दत्त, रोहित, बचनेश भारती, विनय कुमार को लेखा परीक्षक नियुक्त किया गया है। प्रेस सचिव के रूप में मदन डोगरा, रविंद्र कुमार, विशाल चौधरी और लकी राणावत की नियुक्ति की गई।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


