-
Advertisement
हिमाचल के लिए चंडीगढ़ से आज रात चलेंगी 17 स्पेशल बसें, यहां जाने पूरा शेड्यूल
शिमला। हिमाचल में दिवाली (Diwali) के त्यौहार पर एचआरटीसी (HRTC) ने चंडीगढ से चलने वाली स्पेशल बसों (Special Buses) का शेड्यूल (Schedule) जारी कर दिया हैं। यह बसें आज यानी शनिवार से चंडीगढ़ से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के लिए चलेंगी। एचआरटीसी ने लोगों की सुविधा के लिए आज 17 स्पेशल बसें नाइट सर्विस के लिए चलाई हैं। इन बसों में सफर करने के लिए लोग ऑनलाइन व काउंटर पर जाकर दोनों जगहों पर बुकिंग कर सकते हैं। इसके अलावा एचआरटीसी की वेबसाइट hrtc.gov.in पर जाकर भी ऑनलाइन टिकट बुक की जा सकती है। लोगों को किसी बात की परेशानी ना हो इसके लिए एचआरटसी ने शिमला के इंक्वायरी नंबर 0177 2656326 पर भी संपर्क करने की सुविधा दे रखी है। इसके अलावा
यह भी पढ़ें:हिमाचल: एचआरटीसी ने दिवाली पर चलने वाली स्पेशल बसों का जारी किया शेड्यूल
इसके अलावा एचआरटीसी ने दिल्ली (Delhi) से भी स्पेशल बसें चलाई हैं। यह बसें कश्मीरी गेट अंतराज्यीय बस अड्डा (आइएसबीटी) दिल्ली से हिमाचल के विभिन्न स्थानों के लिए चल पिछले दिन यानी 21 अक्टूबर से चल रही हैं। इन बसों में सफर करने वाले लोग भी इन बसों के लिए आनलाइन बुकिंग (Online Booking) करवा सकते हैं। बता दें कि सामान्य रूट पर चलने वाली बसों की पहले ही एडवांस बुकिंग हो चुकी है। एचआरटीसी प्रबंधन के अनुसार दिवाली के दिन सोमवार को शिमला शहर में शाम 4 बजे तक ही बसें चलेगी। कर्मचारी दिवाली के दिन अपने परिवार के साथ समय बिता सकें इसके लिए इस तरह का निर्णय लिया गया है। ऐसे में यात्री 4 बजे से पहले ही अपने गंतव्य स्थान को निकल जाएं। एचआरटीसी इसके बाद किसी भी रूट पर बस नहीं भेजेगा। हालांकि लॉन्ग रूट पर एचआरटीसी की बसें चलती रहेगी।
आज चंडीगढ़ से चलने वाली बसों का शेड्यूल
चंडीगढ़-धर्मशाला वाया देहरा कांगड़ा 10:00 बजे
धर्मशाला सरकारघाट वाया ऊना जाहू 12:30 बजे
चंडीगढ़-हमीरपुर वाया भोटा 11:50 बजे
चंडीगढ़-हमीरपुर वाया भोटा 02:00 बजे
चंडीगढ़-सुजानपुर वाया नादौन 09:00 बजे
चंडीगढ़-जाहू वाया घुमारवीं 11:50 बजे
चंडीगढ़-सरकाघाट वाया बिलासपुर-जाहू 11:59 बजे
चंडीगढ़-चंबा वाया ऊना-बनीखेत 7 बजे
चंडीगढ़ कांगड़ा वाया नादौन-ज्वालाजी 10 बजे
चंडीगढ़-धर्मशाला वाया ऊना-कांगड़ा 11:45 बजे
चंडीगढ़-पालमपुर वाया ऊना-कांगड़ा 8:50 बजे
चंडीगढ़ बैजनाथ वाया ऊना-कांगड़ा 10:50 बजे
चंडीगढ़-सुजानपुर वाया भोटा-हमीरपुर 10:00 बजे
चंडीगढ़-सरकारघाट वाया बिलासपुर-जाहू 11.00 बजे
चंडीगढ़-बैजनाथ वाया कांगड़ा-पालमपुर 09:30 बजे
चंडीगढ़-धर्मशाला वाया देहरा कांगड़ा 03:40 बजे आधी रात
दिवाली के दिन शिमला शहर में शाम 4 बजे तक ही चलेगी बसें

