-
Advertisement
शशि थरूर का बड़ा बयान: मैं पार्टी के साथ, अगर उन्हें मेरी जरूरत नहीं, तो मेरे पास विकल्प हैं
Congress MP Shashi Tharoor: कांग्रेस सांसद शशि थरूर (Congress MP Shashi Tharoor) पार्टी के खिलाफ बगावती तेवर दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस में हूं, लेकिन अगर पार्टी को मेरी जरूरत नहीं है तो मेरे पास भी विकल्प मौजूद है। हालांकि थरूर ने पार्टी बदलने की अफवाहों का खंडन करते हुए कहा कि भले ही विचारों में अंतर हो, लेकिन वह ऐसा नहीं मानते। केरल के तिरुवनंतपुरम से 4 बार के सांसद( MP) थरूर ने हाल ही में केरल की वामपंथी विजयन सरकार की नीतियों और पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प से मुलाकात की तारीफ की थी। उन्होंने केरल में पार्टी नेतृत्व को लेकर भी सवाल उठाए थे। इसके बाद पार्टी की केरल इकाई के मुखपत्र ने उन्हें नसीहत देते हुए लेख छापा था।
थरूर ने इन विवादों पर एक मलयालम पॉडकास्ट में कहा कि उन्होंने कभी भी खुद को एक राजनेता के रूप में नहीं सोचा और न ही अपने विचार संकीर्ण रखे। उन्होंने विवादों पर मीडिया से बातचीत में आज कहा- नो कमेंट्स। आज भारत-पाकिस्तान के मैच का आनंद लीजिए।

