-
Advertisement
‘सेब का सीजन है, नहीं आ सकते’; और इस तरह स्थगित हो गई जिला परिषद की बैठक
शिमला। शिमला जिला परिषद (Shimla District Council) की अहम बैठक गुरुवार को इसलिए स्थगित करनी पड़ी, क्योंकि 47 सदस्यों में से केवल 15 सदस्य की बैठक में भाग लेने के लिए बचत भवन पहुंचे थे। बैठक का कोरम (Quorum) 24 सदस्यों से पूरा होता है। बैठक में नहीं आने वालों का कहना था कि ‘अभी सेब का सीजन (Apple Season) है, इसलिए नहीं आ सकते’। कुछ सदस्यों ने सड़क खराब होने की भी बात कही।
बैठक सुबह 11 बजे होनी थी। जिला परिषद शिमला की अध्यक्षा चंद्रप्रभा नेगी, उपाध्यक्ष सहित सभी अधिकारी तय समय पर ही बैठक के लिए पहुंच गए थे। बैठक में 47 सदस्यों में से 15 सदस्य ही पहुंचे। 12 बजे तक जब कोरम पूरा नहीं हुआ तो बैठक को स्थगित (Meeting Postponed) करने का निर्णय लिया गया। कोरम पूरा होने के लिए 24 सदस्यों का होना जरूरी है।

जरूरी थी बैठक
जिला परिषद शिमला की अध्यक्ष चंद्रप्रभा नेगी ने कहा कि जिला परिषद सदस्यों के उन्हें फोन आए थे। ऊपरी शिमला (Upper Shimla) में सेब सीजन पीक पर है। सदस्यों ने कहा कि सेब सीजन के चलते वह बैठक में नहीं आ सकते। कुछ ने सड़कें खराब होने की बात कही। मैने अधिकारियों को कहा था कि बैठक को स्थगित कर दिया जाए। अधिकारियों ने कहा कि एजेंडा आ चुका है और बैठक करवाना जरूरी है। इसे स्थगित नहीं किया जा सकता। अब जल्द ही बैठक की नई तिथि तय की जाएगी।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


