-
Advertisement
सोनिया गांधी का ब्लड प्रेशर बढ़ा , IGMC शिमला में चेकअप के बाद वापस लौटी
Sonia Gandhi Health Issue: शिमला के छराबड़ा में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) की आज अचानक तबीयत बिगड़ी। उन्हें इलाज के लिए आईजीएमसी शिमला (IGMC Shimla) लाया गया है। यहां पर डॉक्टरों ने उनका एमआरआई किया और मेडिकल जांच चल रही है। बताया जा रहा है कि सोनिया गांधी ब्लड प्रेशर बढ़ा और उन्हें इलाज के लिए आईजीएमसी शिमला लाया गया।
सीनियर मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. राहुल राव ने कहा, “सोनिया गांधी रूटीन जांच के लिए आई थीं। स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स की टीम ने उनके जरूरी टेस्ट किए। जांच के बाद वह अस्पताल से लौट गईं। प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) भी दिल्ली से शिमला पहुंच गई है। कुछ देर पहले वह आईजीएमसी पहुंची। इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान शिमला के एक प्रवक्ता ने बताया कि सोनिया गांधी ने आईजीएमसी में नियमित स्वास्थ्य जांच करवाई। चिकित्सकों की निगरानी में उनके आवश्यक नैदानिक परीक्षण किए गए। उन्होंने बताया कि उनके सभी परीक्षण सही पाए गए।
सोमवार को छराबड़ा आई थी सोनिया
सोनिया गांधी सोमवार को बेटी प्रियंका के घर छराबड़ा आई थी, जिसके बाद आज उनकी तबीयत बिगड़ गई। उनकी तबीयत बिगड़ने की खबर से पार्टी में भी हलचल है।सोनिया गांधी के बारे में पता चलते ही सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ऊना दौरा रद्द करके शिमला लौटे और सोनिया गांधी की सेहत की जानकारी ली।
संजू चौधरी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
