-
Advertisement
बॉडीबिल्डिंग से अब नशे पर होगी चोट, प्रतियोगिता के लिए 22 को रजिस्ट्रेशन, इस दिन होगा कंपीटिशन
Body Building Competition: सुंदरनगर। हिमाचल प्रदेश में बढ़ते नशे पर लगाम लगाने के लिए विभिन्न संगठनों ने अपने स्तर पर भी अभियान छेड़ दिया है। इसी कड़ी में युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए आगामी 23 मार्च से शुरू होने वाले राज्यस्तरीय नलवाड़ मेले में हिमाचल प्रदेश स्टेट बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस एसोसिएशन (State Body Building and Fitness Association) की ओर से राज्यस्तरीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता (Body Building Competition)का आयोजन किया जाएगा। इसका आयोजन के लिए नगर परिषद सुंदरनगर के सामुदायिक भवन रेस्ट हाउस चौक में 22 को रजिस्ट्रेशन और 23 मार्च को प्रतियोगिता शुरू होगी।
प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखना
सुंदरनगर में एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष सेठी और महासचिव विपुल शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता के आयोजक तीन बार मिस्टर हिमाचल रहे निरत जंवाल रहेंगे और प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले उनसे संपर्क कर सकते हैं। इस दौरान मिस्टर हिमाचल के अलावा जूनियर, सीनियर के साथ साथ वूमेन श्रेणी के लिए भी कंपीटिशन (Competition for women category) होगा। जूनियर वर्ग में 21 वर्ष से कम आयु वर्ग, सीनियर में 35 वर्ष तक जबकि महिलाओं की ओपन प्रतियोगिता होगी। इसके अलावा बाहरी राज्यों के बॉडी बिल्डर के लिए मिस्टर हिमाचल क्लासिक प्रतियोगिता होगी। वर्तमान समय में युवा नशे की ओर आकर्षित होता जा रहा है, ऐसे में इस प्रकार की प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखना है। इस दौरान पदश्री और अर्जुन अवॉर्डी टेकचंद डोगरा विशेष तौर पर उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय बॉडी बिल्डर निर्णायक मंडल की भूमिका निभाएंगे।
प्रदेश में टेलेंट की कमी नहीं
प्रतियोगिता के आयोजक एवं मिस्टर हिमाचल निरत जंवाल ने बताया कि प्रदेश में सरकार की ओर से बॉडी बिल्डिंग को विशेष महत्व नहीं दिया जाता है। लेकिन राष्ट्रीय स्तर पर इसे खेल कोटे (Sports Quota)में शामिल किया गया है। प्रदेश में टेलेंट की कमी नहीं है। लेकिन प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना अत्यंत आवश्यक है। प्रदेश में बॉडी बिल्डिंग क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों सरकार की ओर से सरकारी क्षेत्र में नौकरियों का प्रावधान किया जाना चाहिए। जिससे युवाओं का रुझान इस ओर होगा। नशा बढ़ने से युवा तबाह हो रहे हैं जबकि खेलों को बढ़ावा दिया जाएगा तो भटकते हुए युवा अपना बेहतर भविष्य बना सकते हैं।
नितेश सैनी
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group
