-
Advertisement
अग्निपथ योजना के विरोध में धर्मशाला में रोष मार्च करेंगे सुक्खू
शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhwinder Singh Sukhu) पहली जुलाई को धर्मशाला में अग्निपथ योजना ( Agneepath scheme) के विरोध में रोष मार्च (Protest March) निकलेंगे। वह योजना का पहले से विरोध कर रहे युवाओं को कांग्रेस पार्टी व अपना समर्थन देंगे। सुखविंदर सुक्खू ने युवाओं के समर्थन में योजना के खिलाफ हल्ला बोलने का निर्णय लिया है। साथ ही केंद्र सरकार से अग्निपथ को तुरंत वापस लेने की मांग की है। सुक्खू ने कहा है कि (BJP Govt) बीजेपी सरकार सिर्फ खोखली बातें करना जानती है। देश के जवानों का मजाक उड़ाया जा रहा है। देश यह कतई बर्दाश्त नहीं कर सकता है। हर साल प्रदेश के हजारों युवा सेना भर्ती की तैयारी करते हैं।
यह भी पढ़ें:थल सेना ने अग्निवीरों की भर्ती का नोटिफिकेशन किया जारी, जुलाई से शुरू होगा पंजीकरण
युवाओं का सपना होता है कि वह सेना में जाकर देश की सेवा करें। भारत माता के लिए मर मिटने को तैयार नौजवानों को अनुबंध मजदूर की संज्ञा देकर सरकार ने अपनी युवा विरोधी मानसिकता का प्रदर्शन किया है। तीनों सेनाओं में 2,55,000 से अधिक पद खाली पड़े हैं। बीजेपी सरकार ने 2 साल से सेनाओं की भर्ती रोक रखी है। युवाओं में भारी बेचैनी है। कृषि विरोधी काले कानूनों की तरह ही सरकार को इस योजना को भी वापस लेना पड़ेगा।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…


