हिमाचल: शून्य से लुढ़ककर जमाव बिंदु तक पहुंचा तापमान, झीलों में जमा पानी

अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में माइनस 10 डिग्री पहुंचा तापमान

हिमाचल: शून्य से लुढ़ककर जमाव बिंदु तक पहुंचा तापमान, झीलों में जमा पानी

- Advertisement -

लाहुल। हिमाचल प्रदेश में जनजातीय जिला लाहुल-स्पीति में इन दिनों तापमान शून्य से नीचे लुढ़ककर जमाव बिंदु तक पहुंच गया है। जिसके चलते जिला की कई झीलों का पानी जम गया है। मौसम में हो रहे बदलाव के कारण ऊंचे पहाड़ों पर बर्फ पिघलने की रफ्तार थम गई है और निचले इलाकों में बहने वाली नदी-नालों का जलस्तर भी घटने लगा है।


यह भी पढ़ें: इटली की फेमस रेसिया झील के नीचे बसा था गांव, नेटफ्लिक्स पर भी बन चुकी है सीरीज

लाहुल-स्पीति जिला के अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में तापमान माइनस 10 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। जिस कारण चंद्रताल, दीपक ताल और सूरज ताल झील जम गई हैं। प्रशासन द्वारा आशंका जताई जा रही है कि आगामी दिनों में इस ठंड का असर विद्युत उत्पादन पर पड़ सकता है और निचले इलाकों में पेयजल संकट की समस्या भी आ सकती है। इसके अलावा मनाली-लेह मार्ग और मनाली-रोहतांग मार्ग पर भी पानी जम सकता है। वहीं, एसपी लाहुल-स्पीति मानव वर्मा ने एडवाइजरी जारी कर मार्ग पर दोपहर को सफर करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि पानी जमने से वाहनों के फिसलने का बहुत खतरा है, इसी के चलते वाहन चालकों को दोपहर को सफर करने को कहा गया है।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

 

 

- Advertisement -

Tags: | current news of himachal pradesh | Weather | लाहुल स्पीति | himachal news online | Himachal News | state news | tourists place | latest news | abhi abhi | lahaul news | tourists | HP breaking | Himachal Breaking News | himachal abhi abhi news | latest himachal news in hindi | Lahaul Spiti News | मौसम | Himachal headlines in Hindi | बर्फभारी | today himachal news | ठंड | himachal news live | snowfall | हिमाचल
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है