-
Advertisement
घर के इकलौते चिराग ने निगला जहर, अस्पताल में तोड़ा दम
Last Updated on September 17, 2022 by Vishal Rana
गोहर/ संजीव कुमार। उपमंडल की ग्राम पंचायत देलग टिक्करी में बुराहटा (Burahata in Panchayat Delag Tikri) में एक युवक ने आज सुबह घर में जहर (Poison) निगल लिया। जब उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो परिजनों ने उसे सिविल अस्पताल गोहर पहुंचाया। डॉक्टरों (Doctors) ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए नेरचौक मेडिकल अस्पताल (Ner Chowk Medical Hospital) के लिए रेफर कर दिया।
यह भी पढ़ें:हिमाचल: प्रेमी जोड़े ने निगला जहर, अस्पताल में मौत; शादी को नहीं मान रहे थे परिजन
अस्पताल पहुंचने पर युवक ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि युवक घर का इकलौता चिराग था। युवक की पहचान तेज सिंह उम्र 23 वर्ष सुपुत्र शेर सिंह (Sher Singh) बुराहट के रूप में हुई है। पुलिस (Police) ने मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है। पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस कारणों की छानबीन में जुट गई है। वहीं थाना प्रभारी गोहर निर्मल सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group