-
Advertisement
आज के कर्कश गानों को छोड़िए, दादाजी के शास्त्रीय संगीत को सुनिए, पक्का दिन बन जाएगा
नई दिल्ली। सोशल मीडिया हुनर को नई पहचान दे रह है। आप चाहे जिस उम्र के हों, अगर आप में हुनुर है तो सोशल मीडिया रातों-रात आपको देश दुनिया में फेम दिला सकता है। ऐसा ही फेम एक बुजुर्ग को मिला है। जिनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दादाजी क्लासिकल संगीत से मंत्रमुग्ध कर दे रहे हैं। जो भी इस गाने को सुन रहा है, वो दादाजी की तारीफ करते थक नहीं रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बुजुर्ग आदमी शास्त्रीय संगीत गा रहा है। वहीं, कई लोग उनकी वीडियो भी बना रहे हैं। इस गाने को @Chopsyturvey नाम के ट्विटर यूज़र ने अपने अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो पर कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। एक यूज़र ने कहा है- बहुत ही प्यारा वीडियो है। दूसरे यूज़र ने कहा- वाह! शास्त्रीय गायन और वह भी सड़क के शौर-शराबे के बीच, सुरमई।
बुजुर्ग के शास्त्रीय संगीत का वीडियो तेजी से हो रहा है वायरल लिंक—–
https://twitter.com/Chopsyturvey/status/1444968479145136129

