चोरों ने विस्फोटक बांधकर उड़ाया ATM, फिर 16 लाख रुपए लेकर हुए फरार

सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे चोरों की नहीं हो पा रही पहचान

चोरों ने विस्फोटक बांधकर उड़ाया ATM, फिर 16 लाख रुपए लेकर हुए फरार

- Advertisement -

दुनिया भर से चोरी की घटनाएं सामने आती रहती हैं। अब महाराष्ट्र के पुणे में एक एटीएम (ATM) में चोरी की घटना सामने आई है। मामले में चोरों ने अपनी जान जोखिम में डालकर चोरी की है। बताया जा रहा है कि पहले चोरों ने विस्फोटक (Explosives) बांधकर एटीएम मशीन को उड़ाया और फिर एटीएम से करीब 16 लाख रुपए लेकर मौके से फरार हो गए।


यह भी पढ़ें: स्नैक्स फैक्ट्री में बड़ा धमाका, 6 लोगों की गई जान, 5 घायल

जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के जिला पुणे (Pune) स्थित चिंबाली इलाके में रविवार सुबह कुछ लोगों ने जिलेटिन की छड़ों की मदद से निजी बैंक के एटीएम में विस्फोट किया और फिर पैसे निकाल कर भाग गए। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही बम खोजी एवं निष्क्रिय दस्ते समेत तकनीकी टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू दी। फिलहाल, चोरों का कुछ पता नहीं चल पाया है। हालांकि, पुलिस आसपास के सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की मदद से जानकारी जुटा रही है। घटना के बाद एटीएम की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं। गौरतलब है कि पुणे ग्रामीण इलाके में यह इस तरह की दूसरी घटना हुई है, जिसमें चोरों ने एटीएम को विस्फोटक से खोलकर पैसे चुराए हैं। इसी साल जुलाई में चाकन इलाके में भी इस तरह की वारदात सामने आई थी। मामले की पुष्टि करते हुए पिंपरी-चिंचवड पुलिस के डीसीपी मंचक इप्पर ने बताया कि चोर करीब 16 लाख रुपए लेकर मौके से फरार हो गए हैं। उन्होंने बताया किया घटनास्थल के आसपास से कुछ सीसीटीवी फुटेज (CCTV Footage) मिल गए हैं, लेकिन अभी तक चोरों की पहचान नहीं हो पाई है।

हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए Subscribe करें हिमाचल अभी अभी का Telegram Channel…

- Advertisement -

Tags: | breaking news | current news | एटीमी बूथ | crime news | live News | एटीएम | ब्लास्ट | entertainment news india | चोर | Latest India News Online | महाराष्ट्र | current News Headline | Crime | Explosion | atm machine | Theft Case | पुणे | atm hackers | maharashtra | india news | atm booth | ATM | Pune | explosion in atm | latest news | Latest india News | पिंपरी-चिंचवाड़ पुलिस
loading...
Facebook Join us on Facebook Twitter Join us on Twitter Instagram Join us on Instagram Youtube Join us on Youtube

RELATED NEWS

हिमाचल अभी अभी बुलेटिन

Download Himachal Abhi Abhi App Himachal Abhi Abhi IOS App Himachal Abhi Abhi Android App

Himachal Abhi Abhi E-Paper


विशेष




×
सब्सक्राइब करें Himachal Abhi Abhi अलर्ट
Logo - Himachal Abhi Abhi

पाएं दिनभर की बड़ी ख़बरें अपने डेस्कटॉप पर

अभी नहीं ठीक है