-
Advertisement
पूर्व इंजीनियर के घर चोरों को नहीं मिला माल, तरस खाकर उन्होंने किया यह काम
Last Updated on July 24, 2023 by sintu kumar
नई दिल्ली। यहां के रोहिणी सेक्टर 8 में चोरों ने 20 और 21 जुलाई की रात एक पूर्व इंजीनियर (Ex Engineer) के घर सेंध लगार्ई। वे इस उम्मीद में थे कि उन्हें लाखों का माल हाथ लगेगा। लेकिन एक फूटी कौड़ी उनके हाथ नहीं लगी। इसके बाद मकान मालिक पर तरस खाकर चोरों ने लौटते समय दरवाजे पर 500 रुपए का नोट छोड़ (Thieves left 500 Rupee Note at Doorstep) दिया।
यह बात खुद घर के मालिक रिटायर्ड इंजीनियर ने पुलिस को बताई। उनकी FIR के बाद पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। रोहिणी के सेक्टर 8 में 80 साल के रिटायर्ड इंजीनियर एम रामकृष्ण अपनी पत्नी के साथ रहते हैं। 19 जुलाई की शाम रामकृष्ण, पत्नी के साथ गुरुग्राम (Gurugram) में रहने वाले अपने बेटे से मिलने गए थे। 21 जुलाई की सुबह उन्हें पड़ोसी का फोन आया कि उनके घर में चोरी हो गई है। वह तुरंत अपने घर पहुंचे, जहां उन्हें मेन डोर का ताला टूटा हुआ मिला। जब वो अंदर गए, तो उन्हें पता चला कि चोर कुछ भी चोरी नहीं कर सके।
यह भी पढ़े:रिटायर्ड पुलिस अफसर के घर सेंध, 7 लाख का माल ले उड़े चोर
सामान और अलमारियां ज्यों कि त्यों रखी थीं
रामकृष्ण ने पुलिस को बताया कि उनके घर से कुछ भी चोरी नहीं हुआ है, लेकिन उन्हें मेन डोर के पास 500 रुपए का एक नोट पड़ा हुआ मिला। उन्होंने अपने घर के अंदर कोई भी कीमती सामान नहीं रखा था। घर के अंदर रखी अलमारियां भी ज्यों की त्यों थीं। हालांकि रिटायर्ड इंजीनियर की शिकायत के आधार पर, पुलिस ने मामला दर्ज किया और चोरों को पकड़ने के लिए तलाश शुरू कर दी है।