-
Advertisement

नए साल के पहले दिन बन रहा है विशेष संयोग, ऐसा करने से मिलेंगे पैसे
कुछ ही दिनों में साल 2021 खत्म होने वाला है। दुनिया भर में लोग नए साल (New Year) यानी साल 2022 की तैयारियों में जुट गए हैं। साल 2022 की पहली तारीख शनिवार को आ रही है। शनिवार शनि देवता का दिन माना जाता है। मान्यता है कि शनि देवता की कृपा से पैसा, तरक्की, सेहत व सम्मान मिलाता है। ऐसे में नए साल यानी 1 जनवरी, 2022 को शनि देवता को खुश करना बेहद जरूरी है।
बता दें कि इस बार नए साल पर कुछ खास योग बन रहे हैं। ये योग साल 2022 की पहली तारीख को बेहद खास बना रहे हैं और इसकी अहमियत को कई गुना बढ़ा रहे हैं। पंचांग के अनुसार, 1 जनवरी, 2022 को शनि के साथ-साथ शिव की भी कृपा पाने का मौका मिल रहा है। 1 जनवरी 2022, शनिवार को पौष महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी और चतुर्दशी तिथि है और इसी दिन मासिक शिवरात्रि भी पड़ रही है। जिसके चलते यह दिन शनि के साथ-साथ भगवान शिव की कृपा पाने के लिहाज से भी खास है।
क्यों खास है 1 जनवरी, 2022
1 जनवरी, 2022 को अमृत और सिद्धि योग रहेंगे। इन योग में किया गया पूजा-पाठ व दान-पुण्य कई गुना ज्यादा फल देता है। साल के पहले दिन बन रहे इस विशेष संयोग में किए गए कुछ उपाय पूरे साल सुख-समृद्धि और तरक्की देंगे। मिथुन, तुला, धनु, मकर और कुंभ राशि के जातकों पर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या चल रही है। इस कारण खासतौर पर इन राशियों को 1 जनवरी, 2022 को शनि के उपाय जरूर कर लेने चाहिए।
1 जनवरी को करें ये उपाय
1 जनवरी, 2022 की सुबह भगवान शिव का रुद्राभिषेक करके नए साल का आगाज करना सबसे शुभ साबित होगा। इसके बाद शाम के समय शनि मंदिर जाकर
शनि देव की पूजा करें व सरसों के तेल का दीपक जलाएं और पीपल के पेड़ पर भी जल चढ़ाएं। इसके अलावा गरीब-असहायों को भोजन और काली चीजों का दान करें।