-
Advertisement
एक करोड़ में लगाई गई 250 साल पुरानी इस व्हिस्की की बोली
व्हिस्की की शौकीनों ने ना जाने कितनी महंगी व्हिस्की पी होगी, लेकिन आज हम जिसकी बात करने वाले हैं वो हजारों नहीं करोड़ों की है। दुनिया की सबसे पुरानी व्हिस्की की नीलामी 137,000 डॉलर यानी एक करोड़ रुपए से अधिक में की गई। खास बात ये है कि ये लगभग 250 साल पुरानी थी। व्हिस्की को उसकी मूल कीमत से छह गुना अधिक नीलामी में रखा गया था, खासकर उस युग में जहां स्कॉच की एक बोतल लगभग 2 मिलियन डॉलर में बिक सकती है
यह भी पढ़ें: ये है दुनिया का सबसे जहरीला पेड़, नजदीक जाने से ही शरीर पर पड़ जाते हैं छाले
ओल्ड इंगलेड्यू व्हिस्की (Old Ingledew Whiskey) को 1860 में बोतलबंद किया गया था, लेकिन इसके अंदर का तरल उससे कम से कम एक सदी पुराना माना जाता है। इसे उस समय के प्रसिद्ध फाइनेंसर जेपी मॉर्गन ने बनाया था। बोतल पर लगे लेबल से पता चलता है कि यह बॉर्बन संभवत: 1865 से पहले बना था, जो जेपी मॉर्गन के तहखाने में था। बोतल बाद में मॉर्गन के निधन के बाद उनकी संपत्ति से प्राप्त हुई थी।
यह भी पढ़ें: कमरे में कई साल से धूल खा रही थी पेंटिंग, कीमत पता चली तो परिवार के उड़ गए होश
ऑक्शन हाउस Skinner Inc. ने अनुमान लगाया था कि बोतल की कीमत 20,000 डॉलर से 40,000 डॉलर के बीच होगी। हालांकि, 30 जून को समाप्त हुई नीलामी में बोतल को मिडटाउन मैनहट्टन में एक संग्रहालय और शोध संस्थान मॉर्गन लाइब्रेरी को $137,500 में बेचा गया। जब विशेषज्ञों द्वारा मूल्यांकन किया गया तो पता चला कि 1763 और 1803 के बीच प्रोड्यूस हुई व्हिस्की को बॉर्बन (Bourbon) के रूप में निर्धारित किया गया था। यह इसे 1770 के क्रांतिकारी युद्ध और 1790 के व्हिस्की विद्रोह के ऐतिहासिक संदर्भ को दिखाता है। अब जिसने भी इस व्हिस्की को खरीदा होगा वही जाने कि वो इसको पीएगा या फिर सजा कर रखेगा क्योंकि इसकी कीमत ही इतनी ज्यादा जो है।

