-
Advertisement
हिमाचलः खिड़की की जाली तोड़कर बाल आश्रम सुजानपुर से भागे तीन लड़के
Last Updated on September 28, 2021 by saroj patrwal
हमीरपुर। जिला के बाल आश्रम सुजानपुर से आज अल सुबह तीन लड़कों के भाग जाने का मामला सामने आया है। ये तीनों कमरे की खिड़की की जाली को तोड़कर फरार हो गए। आश्रम प्रबंधन की ओर से दज करवाई गई शिकायत के बाद सुजानपुर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। घटना सुबह करीब चार बजे की बताई जा रही है। लड़कों के गायब होने का पता चलने मिलने के तुरंत बाद आश्रम प्रबंधन ने पुलिस थाना सुजानपुर में शिकायत दर्ज करवाई है जिसके बाद अब पुलिस लड़कों की तलाश में जुट गई है।
ये भी पढ़ेः हिमाचलः निजी कंपनी के मैनेजर ने बेडशीट का फंदा बनाकर की आत्महत्या
सुजानपुर पुलिस के अनुसार मंगलवार सुबह बाल आश्रम से तीन लड़के लापता हो गए हैं। इन लड़कों की उम्र 16 वर्ष है। आश्रम प्रबंधन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार इन में एक लड़का विक्रांत जिला ऊना का रहने वाला है जबकि दूसरा शिवा उत्तराखंड और तीसरा विशाल काठमांडू का रहने वाला है। इन तीनों लड़कों के साथ मोबाइल भी नहीं है, जिसकी वजह से पुलिस को इन्हें ट्रेस करने में दिक्कत पेश आ सकती है। हालांकि शहर में लगे सीसीटीवी कैमरा से पुलिस लड़कों को ट्रेस करने का प्रयास कर रही है, लेकिन अभी तक इनका कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया। सुजानपुर थाना के प्रभारी सतपाल ने बताया कि पुलिस ने शिकायत दर्ज कर तीनों लड़कों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी कैमरा को भी जांच रही है ताकि बच्चों का कोई सुराग लगाया जा सके।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group