-
Advertisement
#Himachal के तीन युवकों की हरियाणा में दर्दनाक #Road_Accident में गई जान
नाहन। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर (Sirmaur) जिला के तीन युवकों की एक सड़क हादसे (Road Accident) में दर्दनाक मौत हो गई है।हादसे में मारे गए युवक टमाटर बेचने अपनी गाड़ी से दिल्ली जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे तीनों युवकों की मौत हो गई। मृतकों में कांडो भटनोल गांव के दो युवक योगराज व सुनील और पदोग गांव का एक युवक गोलू शामिल हैं। हादसा हिमाचल के पड़ोसी राज्य हरियाणा के इंद्री के समीप हुआ है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: Rohru में पुल ढहने के मामले में PWD के 3 इंजीनियरों पर गिरी गाज, किए चार्जशीट
मिली जानकारी के अनुसार हिमाचल (Himachal) के सिरमौर जिले के शिलाई क्षेत्र के तीन युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह हादसा उस वक्त हुआ जब यह लोग अपनी गाड़ी का इंद्री-यमुनानगर सडक़ के किनारे टायर बदल रहे थे। इसी दौरान अनियंत्रित तेज़ रफ़्तार ट्राले ने युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। इस कारण उनकी दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक युवक मोबाइल पर बात करते दूर घटनास्थल से दूर निकला था, जिस कारण उसकी जान बच गई। हरियाणा पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतकों में दो भटनोल और एक युवक पंडोग गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। पंचायत प्रधान पानो देवी ने बताया कि सड़क दुर्घटना में तीन युवाओं की मृत्यु की सूचना मिली है। डीएसपी पांवटा वीर बहादुर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि हरियाणा पुलिस से उन्हें सडक़ हादसे की सूचना मिली है। इसमें शिलाई क्षेत्र के तीन युवकों की मौत हुई है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…


