-
Advertisement
इन चार राशियों के लिए बेहद शुभ है आज का दिन, सफल होंगे काम
Last Updated on July 7, 2021 by
सात जुलाई यानी आज का दिन बेहद खास है। आज बुध देव मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे और इस राशि में 25 जुलाई रविवार तक स्थित रहेंगे। मिथुन राशि में सूर्यदेव पहले से ही विराजमान हैं। ऐसे में इस राशि में बुधादित्य योग बनेगा। ज्योतिष शास्त्र में बुधादित्य योग को बहुत ही शुभ माना जाता है। इस योग के निर्माण से कई राशि वालों को तरक्की, सुख-समृद्धि और धन लाभ हो सकता है। बुध का गोचर 10 बजकर 59 मिनट पर होगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध देव मिथुन और कन्या राशि के स्वामी हैं। बुध ग्रह कन्या राशि में उच्च के तो वहीं मीन राशि में नीच के माने जाते हैं। बुध के मिथुन राशि में गोचर से सभी राशियों पर इसका प्रभाव पड़ेगा, लेकिन हम आपको ऐसी चार राशियां बता रहे हैं जिनके ऊपर बुध के गोचर का बहुत ही शुभ प्रभाव पड़ने वाला है। गोचर के शुभ प्रभाव से मिथुन, तुला और वृश्चिक राशि के जातकों का भाग्य बदल सकता है।
यह भी पढ़ें:यहां एक कुत्ता पिला रहा भेड़ के बच्चे को दूध, वायरल हो रहा वीडियो
मिथुन राशि: कार्यक्षेत्र में आपके कार्य की होगी सराहना कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की जाएगी। इस अवधि में धनलाभ के प्रबल योग दिखाई दे रहे हैं। वैवाहिक जीवन में खुशियां दस्तक देंगी। नौकरी में परिवर्तन के योग हैं। प्रेम जीवन में परिस्थितियां आपके पक्ष में हो सकती हैं।
तुला राशि: क्षेत्र में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। ऑफिस में बॉस का समर्थन मिलेगा। आर्थिक लेन-देन के लिए समय शुभ रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। नौकरी और व्यापार के लिए समय शुभ है। कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी।
वृश्चिक राशि: इस अवधि में नया वाहन या मकान खरीद सकते हैं। कार्यों में सफलता मिलने के योग भी बन रहे हैं। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। अगर कोई नया कार्य शुरू करने जा रहे हैं तो समय शुभ है। वृश्चिक राशि के जातकों को आर्थिक लाभ मिलने की प्रबल संभावना है। शेयर बाजार में निवेश से फायदा होगा। दांपत्य जीवन में रिश्ते मधुर होंगे।
धनु राशि: बुध के गोचर से आपको शुभ फल प्राप्त होंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। नौकरी में तरक्की के योग हैं। वहीं व्यापारी जातकों को भी लाभ होगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। इस अवधि में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।