-
Advertisement
चंडीगढ़-शिमला NH पर कंडाघाट में पलटा सब्जी से भरा ट्रक, ड्राइवर घायल
नरेंद्र कुमार/सोलन। चंडीगढ़-शिमला नेशनल हाईवे 5 (Chandigarh Shimla NH5) पर कंडाघाट में शुक्रवार सुबह सब्जी से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट (Truck Overturned) गया। इस घटना में ट्रक के ड्राइवर को चोटें आई हैं। ट्रक सब्जी लेकर शिमला की ओर जा रहा था। जैसे ही कंडाघाट बाजार से थोड़ा पीछे पहुंचा तो अचानक उसका पहिया एक गड्ढे में घुस गया। इससे ड्राइवर ट्रक पर नियंत्रण खो बैठा और ट्रक पलट गया। ट्रक के चालक देवेंद्र कुमार का इलाज कंडाघाट अस्पताल में चल रहा है।
जांच में जुटी पुलिस
गाड़ी के मालिक शिव कुमार ने बताया कि ट्रक में रखी सब्जियां सड़क पर बिखर बिखर गई। उन्होंने कहा कि चालक (Driver) पूरी तरह से सुरक्षित है। घटना की सूचना मिलते ही कंडाघाट पुलिस जांच में जुट गई है।
यह भी पढ़े:कोटखाई: एसडीएम के घर में सिलेंडर फटा, बाल-बाल बचे; मकान को नुकसान
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


